एक्सप्लोरर

मेरठ में दिनदहाड़े स्क्रैप व्यापारी की गोली मारकर हत्या, फरार हुए बदमाश 

यूपी के मेरठ में बदमाशों ने व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए. पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Meerut Scrap Dealer Murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र में एक स्क्रैप व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार दो हमलावरों ने मंगलवार दोपहर में इस वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि हत्या से पूर्व हमलावरों के साथ युवक की हाथापाई भी हुई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले में लूट और रंजिश दोनों बिंदुओं को लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से पीड़ित परिजनों में आक्रोश है.

फरार हुए आरोपी 
दरअसल, मेरठ के खिर्वा गांव का रहने वाला 18 वर्षीय सुहैल पुत्र निजामुद्दीन थाना सरधना क्षेत्र के दबथुवा गांव में मेरठ-करनाल हाइवे पर स्क्रैप का कारोबार करता था. आज दोपहर को अचानक बाइक पर सवार दो युवक स्क्रैप व्यापारी के पास पहुंचे, कुछ देर बात करने के बाद दोनों युवकों की स्क्रैप व्यापारी सुहैल से हाथापाई भी हुई जिसके बाद हमलावरों ने दुकान के बाहर ही सुहैल को गोली मार दी. हमले में सुहैल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, वारदात को अंजाम देकर बदमाश मेरठ की ओर फरार हो गए.  

जल्द गिरफ्तार होंगे हमलावर 
दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुचा. एसपी देहात केशव कुमार और सीओ आरपी शाही भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से पूछताछ की. पुलिस ने मृतक के दोनों मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं. बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले व्यापारी ने काफी मात्रा में स्क्रैप बेचा था. स्क्रैप की गाड़ी जाने के कुछ देर बाद ही दोनों हमलावर युवक मौके पर पहुंचे थे जिसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया.  पुलिस ने इन दोनों बातों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वो सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी. 

ये भी पढ़ें:

राजभर का विवादित बयान, कहा- BJP के कई नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुस्लिमों से कराई, उनका DNA एक

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget