एक्सप्लोरर

सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल 14 दिन बाद आमने-सामने, कोर्ट से मिलेगी बेल या फिर होगी जेल?

मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी. कोर्ट से इस संबंध में आदेश आ चुका है.

सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान और साहिल की आज न्यायिक हिरासत पूरी हो गई है. दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस दौरान 14 दिन बाद पहली बार दोनों एक-दूसरे को देख सकेंगे.

कोर्ट में पेशी, न्यायिक हिरासत बढ़ने की संभावना
मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि आज सुबह 10:30 बजे के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी. कोर्ट से इस संबंध में आदेश आ चुका है. जेल प्रशासन ने इसके लिए स्पेशल रूम तैयार किया है.

अगर जज दोनों को एक साथ पेश करने का आदेश देते हैं, तो दोनों को एक ही कमरे से पेश किया जाएगा. अन्यथा, मुस्कान को महिला बैरक से और साहिल को पुरुष बैरक से अलग-अलग पेश किया जाएगा.

जेल में 14 दिन, मुस्कान बार-बार जमानत की मांग कर रही
मुस्कान और साहिल 19 मार्च से जेल में बंद हैं. सरकारी वकील रेखा जैन 1 अप्रैल को उनसे मिलने जेल पहुंचीं. इस दौरान मुस्कान ने एक बार फिर जमानत की मांग की और कहा कि वह बाहर आना चाहती है.

इसके अलावा, मुस्कान बार-बार जेल प्रशासन से साहिल के साथ एक ही बैरक में रहने की जिद कर रही है. हालांकि, जेल नियमों के तहत महिला और पुरुष कैदियों को एक साथ नहीं रखा जाता, इसलिए उसकी यह मांग पूरी नहीं हो सकती.

चार्जशीट तैयार, पुलिस ने दोनों को बराबर का दोषी माना
मेरठ पुलिस ने सौरभ हत्याकांड की चार्जशीट लगभग तैयार कर ली है और इसे अगले हफ्ते कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस की केस डायरी में साफ लिखा गया है कि हत्या किसी तंत्र क्रिया का नतीजा नहीं थी, बल्कि इसका असली कारण साहिल और मुस्कान का प्रेम संबंध था.

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुस्कान और साहिल दोनों को समान रूप से दोषी माना गया है.

मुस्कान ने हत्या के लिए चाकू, ड्रम और नींद की दवाएं खरीदी थीं.

साहिल ने सीमेंट लाकर ड्रम में लाश छिपाने का प्लान बनाया.

मुस्कान ने सौरभ के दिल पर चाकू रखा और साहिल ने वार किया.

गर्दन काटने में दोनों ने चाकू और कटर का इस्तेमाल किया.

हत्या के बाद दोनों  हिमाचल घूमने चले गए.

साहिल के बदले लुक में देखेगी मुस्कान
आज की पेशी के दौरान मुस्कान 14 दिन बाद साहिल को देखेगी, लेकिन इस बार नए लुक में. जब साहिल को जेल भेजा गया था, तब उसके बाल करीब 2 फीट लंबे थे. जेल प्रशासन ने नियमों के तहत उसके बाल काट दिए हैं और अब उसके बाल बहुत छोटे हो चुके हैं.

सौरभ हत्याकांड में पुलिस की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल होने वाली है. पुलिस ने इसे सुनियोजित हत्या माना है और दोनों आरोपियों को समान रूप से दोषी ठहराया है. आज की कोर्ट पेशी में दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ने की पूरी संभावना है. वहीं, 14 दिन बाद पहली बार दोनों आमने-सामने होंगे, जिससे यह पेशी अहम मानी जा रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget