एक्सप्लोरर

UP Lockdown Ends: यूपी में अब शनिवार को भी खुलेंगी दुकानें और बाजार, जानें और क्या-क्या बदला

उत्तर प्रदेश में आज से शनिवार का लॉकडाउन खत्म हो गया है. प्रदेश में अभी सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन जारी रहेगा. अब रविवार को ही वीकएंड लॉकडाउन के तहत दफ्तर और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे.

Lockdown in UP: कोरोना संक्रमण के कारण यूपी में लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन में योगी सरकार ने ढील दी है. इसके तहत शनिवार को लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है. आज से पूरी यूपी में शनिवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा. यानी बाकी दिनों की तरह शनिवार को भी लोग अपने जरूरी काम निपटा सकेंगे. हालांकि, योगी सरकार ने अभी रविवार को लॉकडाउन को जारी रखने का फैसला लिया है. 

दरअसल, यूपी में कोरोना के मामलों में काफी हद तक कमी देखी जा रही है. कोरोना के मामले रोजाना अब सिर्फ दहाई की संख्या में ही सामने आ रहे हैं. इसे देखते हुए सरकार ने जनता को राहत देने का फैसला लिया था. इसके तहत अब सिर्फ रविवार को ही वीकएंड लॉकडाउन के तहत दफ्तर और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे.

सोमवार से शनिवार तक होंगी गतिविधि
नए आदेश के मुताबिक, अब सोमवार सुबह 6 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक व्यापारिक गतिविधियों की इजाजत होगी. राज्य सरकार ने जुलाई में दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसके अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक बाजार, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई थी, जबकि शनिवार और रविवार साप्ताहिक बंदी के दिन थे.

शनिवार को भी खुल सकेंगे दुकानें, मॉल व बाजार
नए आदेश के मुताबिक, अब शनिवार को भी दुकानें व बाजार खुल सकेंगे. साथ ही लोग अब शनिवार के दिन भी मॉल जाकर शॉपिंग कर सकते हैं. यूपी में मॉल को पहले सोमवार से शुक्रवार तक की ही खोलने की इजाजत थी. शनिवार को लॉकडाउन खत्म होने के बाद लोगों को राहत जरूरी मिली है.

मेट्रो भी चलेगी
शनिवार को लॉकडाउन खत्म होने के बाद इस दिन मेट्रो सेवा भी संचालित हो सकेगी. नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने शुक्रवार को कहा कि अब नोएडा से ग्रेटर नोएडा रूट पर चलने वाली एक्वा लाइन की मेट्रो रेल का संचालन शनिवार को भी किया जाएगा. आज से यह सेवा सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी. एनएमआरसी की प्रवक्ता निशा वधावन ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अब मेट्रो रेल सोमवार से शनिवार तक चलेगी. उन्होंने बताया कि एनएमआरसी रविवार को अभी ट्रेन संचालित नहीं करेगी.

ये भी पढ़ें:

यूपी चुनाव: 50 साल से कम उम्र के 'सेनापतियों' के हाथ में है चुनावी कमान, जानें- क्या हैं चुनौतियां?

ED के रडार पर मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की संपत्तियां, जल्द हो सकती है ये बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget