एक्सप्लोरर

UP News: किसानों की मांग को लेकर मोदी सरकार पर बरसे सतपाल मलिक, MSP को लेकर कही ये बड़ी बात

Baghpat News: सतपाल मलिक ने बागपत में कहा कि मुझसे कहा गया कि किसानों के मुद्दे पर चुप रहोगे तो राष्ट्रपति बन जाओगे, लेकिन मैं जब तक सत्ता में हूं किसानों की आवाज उठाता रहूंगा.

Baghpat News: मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक (Satpal Malik) आज बागपत (Baghpat) के घिटौरा गांव ( Ghitora Village) में किसान मजदूर सम्मेलन ( Kisan Mazdoor Sammelan) में पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के उच्च पदों पर बैठे लोग एक कुतिया के मरने पर संवेदना जताते हैं, लेकिन किसानों के मरने पर नहीं. उन्होंने कहा कि मुझे भी चुप रहने को कहा गया था कि चुप रहोगे तो राष्ट्रपति हो जाओगे.

एमएसपी पर अपनी नीयत साफ करे केंद्र सरकार

मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक शनिवार को बागपत के घिटौरा गांव में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे. वहां उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बेचारा ना समझे. सरकार ने एमएसपी पर बने कानून को लेकर ईमानदारी नहीं दिखाई है. किसानों का एमएसपी की गारंटी मिले बिना गुजारा नहीं हो सकता इसलिए सरकार एमएसपी को लेकर अपनी नीयत साफ करे. राज्यपाल सतपाल मलिक ने कहा कि जिन्होंने देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाई है, वह किसान ही है. उन्होंने कहा कि जब तक वे सरकार में हैं वे किसान के हितों को लेकर आवाज उठाते रहेंगे.

मोदी के दिल में नहीं किसानों के प्रति कोई संवेदना

मलिक ने कहा कि जब किसान आन्दोलन कर रहा था तो 700 किसानों की जान चली गयी. इस पर उन्हें बहुत दुख हुआ. उन्होंने आगे कहा कि देश के उच्च पदों पर बैठे लोग एक कुतिया के मरने पर तो संवेदना जताते हैं, पीएम संवेदना की चिट्ठी भेजते हैं, लेकिन किसानों के मरने पर नहीं. उन्होंने कहा कि किसानों को बेचारा न समझा जाए. मलिक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहा करते थे कि अगर किसान कौम एक हो गई तो दिल्ली पर राज इनका ही रहेगा. किसान मिलकर लड़ाई लड़ें, देश पर राज किसानों का ही होगा. 

जब तक सत्ता में हूं किसान हित की बात उठाता रहूंगा

मलिक ने आगे कहा कि किसानों के पास खेती, जमीन और आर्मी भर्ती ही तो थी, अब ये भी हाथ से चली गई. प्रधानमंत्री में किसानों के प्रति कोई संवेदना नहीं है. किसान जो पैदा करता है, उसका दाम घटा रहे हैं और जो खरीदता है उसका दाम बढ़ा रहे हैं. बिना एमएसपी के किसानों का गुजारा नामुमकिन है. ऐसे में सरकार किसानों की आय दोगुनी कहां से करेगी. मेगालय के राज्य पाल ने कहा कि केंद्र सरकार को देश के किसानों पर कोई रहम नहीं है. उन्होंने कहा कि मुझे कोई कुत्ते ने नहीं काटा था जो गर्वनर रहते हुए सरकार से पंगा लूं, लेकिन जब तक सरकार में रहूंगा किसान हित की बात उठाता रहूंगा. 

यह भी पढ़ें:

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर में हुई घटना में तीन घायल डिस्चार्ज, अब प्रशासन अलर्ट, बना रहा ये प्लान

UP School Dropout Students: यूपी के स्कूल छोड़ चुके छात्रों को वापस लाने के लिए प्रशासन ने कमर कसी, ऐसे होगी ड्रॉप आउट स्टूडेंट्स की वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget