एक्सप्लोरर

UP Elections 2022: संजय निषाद का बड़ा दावा, बोले- अगली बैठक में बीजेपी से सीटों के बंटवारे पर लग जाएगी मुहर

डॉ. निषाद ने कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की नाव डूब रही है, पहले वह नाव संभाले क्‍योंकि कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है और उसके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं.

बलिया: उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी की सहयोगी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को दावा किया कि अगली बैठक में बीजेपी से सीटों के बंटवारे पर मुहर लग जाएगी.

डॉ. निषाद ने यहां संवाददाताओं के साथ की गई बातचीत में यह जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव तक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) का गठबंधन टिके रहने पर संदेह जताया. डॉ.निषाद ने कहा कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का पैर एक जगह नहीं टिकता.

उन्होंने मंहगाई से जुड़े सवाल के जबाब में स्वीकार किया है कि आम लोग मंहगाई की मार को झेल रहे हैं, लेकिन यह भी कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य के लिए पिछली सरकारों की नीति जिम्मेदार है. उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी के सवाल पर सफाई देते हुए कहा कि यह महज सुझाव था लेकिन मीडिया ने उनके बयान को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया.

उन्‍होंने दावा किया कि प्रतिज्ञा यात्रा से कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होगा. डॉ. निषाद ने कहा कि प्रियंका गांधी वाद्रा आज उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जो घोषणाएं कर रही हैं, सबसे पहले उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करानी चाहिए.

गौरतलब है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी और निषाद की पार्टी का गठबंधन हुआ था और बीजेपी ने अपने चुनाव चिह्न पर डॉ. संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था. वह चुनाव जीत गये. बीजेपी ने वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में डॉ.निषाद की पार्टी से गठबंधन करने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें :-

यूपी: सीएम योगी का विरोधियों पर हमला, कहा- ‘राम द्रोहियों’ से जितनी ही दूरी रहेगी, भविष्य उतना ही उज्‍ज्‍वल होगा'

Uttar Pradesh: धान नहीं बिका तो किसान ने फसल में लगा दी आग, वरुण गांधी ने उठाया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget