एक्सप्लोरर

'ऐसा आज तक नहीं हुआ..', संसद में धक्का-मुक्की पर डिंपल यादव का बयान, इन्हें बताया जिम्मेदार

Parliament Scuffle: डिंपल यादव ने संसद में हुई धक्का मुक्की के लिए भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि ऐसा भारत के इतिहास में आज तक देखने को नहीं मिला.

Dimple Yadav on Parliament Scuffle: संसद के शीतकालीन सत्र के आखिर में डॉ बीआर अंबेडकर के अपमान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासत उफान पर है. गुरुवार को दोनों पक्षों की ओर से विरोध प्रदर्शन के बीच संसद परिसर में धक्का मुक्की हुई, जिसमें बीजेपी के दो सांसदों को चोट आई हैं. इस पूरे विवाद पर सपा सांसद डिपंल यादव ने बयान दिया है. उन्होंने पूरे विवाद के लिए बीजेपी सांसदों को जिम्मेदार बताया. 

डिंपल यादव ने संसद में हुई धक्का मुक्की के लिए भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि कल संसद के मकर द्वार पर जिस तरह का फेस-ऑफ देखने को मिला वैसा भारत के इतिहास में आज तक देखने को नहीं मिला, इसके लिए बीजेपी के सांसद ही पूरी तरह जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा एक पक्ष को ही आगे लेकर बढ़ती है वो कभी भारत के संविधान को, भारत के लोकतंत्र और भारत के लोगों को लेकर आगे नहीं बढ़ती है. 

'मोहन भागवत ड्रामेबाजी कर रहे' RSS प्रमुख के मंदिर मस्जिद वाले बयान पर बोली सपा

डिंपल यादव ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार
डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा को कल जो धक्का मुक्की हुई उसके लिए भी माफी मांगनी चाहिए क्योंकि इसके लिए केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बीजेपी के सांसद ही जिम्मेदार हैं. सब लोग सीढ़ियों पर खड़े हुए थे और हम ऊपर जाने की कोशिश में थे क्योंकि सभी सांसदों को 11 बजे मकर द्वार से ही अंदर जाना था लेकिन, वहां बीजेपी वालों ने रास्ता रोकने का काम किया. जाहिर है कि जब इतने सारे लोग है एक लोग ऊपर जाना चाह रहे हैं और दूसरे लोग रोक रहे हैं तो उसका परिणाम ये हुआ जो लोग पीछे थे वो गिरेंगे ही. जो सीढ़ियों पर खड़े हैं बुजुर्ग हैं वो अपना बैलेंस सीढ़ियों पर कैसे बनाएंगे. 

डिंपल यादव ने कहा कि हम चाहते हैं भारतीय जनता पार्टी के सांसद माफी मांगे, क्योंकि उन्होंने न सिर्फ देश के लोकतंत्र को अपमानित किया है बल्कि उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर जी को भी अपमानित किया है जो भारत के हर नागरिक के लिए आदर्श हैं. वहीं सपा सांसद जया बच्चन ने भी संसद में हुई धक्का मुक्की के लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार बताया और कहा कि वो लोगों को सदन में जाने से रोक रहे थे. वो हमें जाने से कैसे रोक सकते हैं. हम लोग प्रदर्शन कर रहे थे उनके आने का क्या मतलब था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget