एक्सप्लोरर

अखिलेश का सीएम योगी पर तंज- 'मुख्यमंत्री कहते हैं ठोक दो, यह नहीं पता किसको कौन ठोक दे'

अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी पर सबसे ज्यादा गंभीर धाराएं थीं. इतनी गंभीर धाराएं देश के किसी मुख्यमंत्री पर नहीं थीं और वो धाराएं वापस ले ली गईं.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की योगी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं सरकार को किसी की परवाह नहीं है. उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित बेटियां और माताएं हैं जिनके साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं. पहले भी हाथरस में एक दर्दनाक घटना हुई जिसे छिपाने में पूरी सरकार लग गई.

अखिलेश यादव ने कहा, ''जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं ठोक दो. कई बार मैंने कहा कि जनता जानती नहीं किसको ठोकना है. कई बार किसको कौन ठोक दे यह नहीं पता है. मुख्यमंत्री पर सबसे ज्यादा गंभीर धाराएं थीं. इतनी गंभीर धाराएं देश के किसी मुख्यमंत्री पर नहीं थीं और वो धाराएं वापस ले ली गईं.''

बीजेपी के पास कोई विजन नहीं हैं- अखिलेश

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि ''योगी सरकार चार साल में कुछ भी नया नहीं कर पाई है. बीजेपी अपना घोषणापत्र लागू नहीं कर पाई है. दूसरी सरकारों के प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहे हैं. बीजेपी ने पूरे प्रदेश में बिजली महंगी की है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सबसे खराब काम यूपी सरकार ने किया है. पुरानी सरकार के कामों को रोक दिया गया है.'' अखिलेश ने कहा कि ''बीजेपी नकली हिंदू है, समाजवादी पार्टी ने कभी धर्म का प्रचार नहीं किया.''

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ''बीजेपी के पास कोई विजन नहीं हैं. इनके पास विजन के नाम पर सिर्फ टेलिविजन है. कोरोना काल में सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी की सरकार का लैपटाप काम आया, जिसकी मदद से वो वर्चुअल तौर पर पढ़ाई कर पाए. सीएम योगी को लैपटाप चलाना नहीं आता इस वजह से उन्होंने बच्चों को नहीं दिया.''

ये भी पढ़ें-

Prayagraj: हाईकोर्ट के वकीलों की हड़ताल जारी, हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget