एक्सप्लोरर

UP Politics: विपक्ष होगा पास या फेल! यूपी में है पहला टेस्ट, इन सवालों के मिलेंगे जवाब

UP News: उत्तर प्रदेश में बीजेपी (BJP) के खिलाफ एमएलसी उपचुनाव (MLC By-Elections) में विपक्षी गठबंधन का टेस्ट होगा. इस चुनाव के बाद कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे.

UP MLC By-Elections 2023: उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकता की मुहीम का सोमवार को पहला टेस्ट होगा. हालांकि विपक्ष इस मुहीम में पास होगा या फेल ये चुनाव के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा. लेकिन बीते दिनों में बीजेपी (BJP) के खिलाफ लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले बन रहे विपक्ष के लिए यहां एकजुटता दिखाना एक बड़ी चुनौती दिख रही है. खास तौर पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन को लेकर उठ रहे तमाम सवालों के जवाब सोमवार को मिल जाएंगे. 

दरअसल, निकाय चुनाव के दौरान सपा गठबंधन में काफी खटपट हो दिखी. इस गठबंधन को जयंत चौधरी और पल्लवी पटेल ने झटका दिया था. जयंत चौधरी ने पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर सपा के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे. जबकि दूसरी और पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल कमेरावादी ने भी कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए थे. ऐसे में विधान परिषद चुनाव में गठबंधन की पहली परीक्षा होगी. यानी बड़ा सवाल होगा कि सपा गठबंधन में एकजुटता दिखती है या नहीं.

UP Politics: अखिलेश यादव बोले- 'रत्ती भर परवाह नहीं कर रही सरकार, बढ़ रही जनता की परेशानी, दे रही धोखा'

ये भी होगा अहम सवाल
दूसरी ओर कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस को लेकर सपा और आरएलडी ने नरम रुख दिया है. दोनों ही दलों ने बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं. ये संकेत ऐसे वक्त में आए हैं जब बीजेपी के खिलाफ सीएम नीतीश कुमार के गठबंधन बनाने का प्रयास कर रहे हैं. इस लिहाज ये उपचुनाव काफी अहम होगा. सवाल ये है कि बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ सपा गठबंधन के उम्मीदवार का कौन-कौन से दल साथ देते हैं?

वहीं नए संसद भवन के उद्घाटन का स्वागत कर बसपा प्रमुख मायावती ने विपक्षी एकता को झटका दिया है. जबकि सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी उन्ही के रास्ते पर चलते नजर आ रहे हैं. हालांकि बीते दिनों बीजेपी के साथ ओपी राजभर की खटपट बढ़ी है. इस वजह से देखना अहम होगा कि सुभासपा के विधायक किस गठबंधन के ओर वोट करते हैं.

पुलत्स्य नारायण हिमांशु, एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहते हैं. ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने और उन विषयों को लिखने में इनकी गहरी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget