एक्सप्लोरर

Rudraprayag: विधि-विधान से बंद किए गए भगवान तुंगनाथ के कपाट, अब शीतकाल के बाद श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन

उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ के बाद अब तुंगनाथ धाम के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं. अब शीतकाल के दौरान श्रद्धालु उनके दर्शन नहीं कर पाएंगे. अब ग्रीष्मकाल में कपाट खोले जाएंगे.

Uttarakhand News: पंच केदारों (Panch Kedar) में तृतीय केदार के नाम से प्रसिद्ध भगवान तुंगनाथ (Tungnath) के कपाट विधि-विधान से सोमवार को बंद कर दिए गए. इस दौरान महिलाओं ने वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के बीच मंगल गीत गाया. कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश से रवाना हुई. यह सुरम्य मखमली बुग्यालों में नृत्य करते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंची और 8 नवंबर  को अंतिम रात्रि प्रवास के लिए भनकुंड पहुंचेगी. 9 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में विराजमान होगी.

500 श्रद्धालुओं ने आखिरी दिन किए दर्शन

भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने के पावन अवसर पर करीब 500 तीर्थ यात्रियों ने उनके दर्शन किए. सोमवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्यों द्वारा भगवान तुंगनाथ का महाभिषेक किया गया और आरती की गई. मठापति राम प्रसाद की मौजूदगी में विद्वान आचार्यों ने भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग को ब्रह्म कमल, भस्म, चंदन, पुष्प अक्षत्र सहित विभिन्न पूजा सामग्रियों से समाधि दी और भगवान तुंगनाथ जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गए. 

चोपता में भंडारे का किया गया आयोजन
कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने मुख्य मंदिर सहित सहायक मंदिरों की परिक्रमा की और कैलाश से शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ के लिए रवाना हो गई. प्रथम रात्रि प्रवास के लिए यह चोपता पहुंची. भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के चोपता पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों, जीप टैक्सी यूनियन औरव घोड़े खच्चर संचालकों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया. मंगलवर को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए अंतिम रात्रि प्रवास के लिए भनकुं पहुंचेगी. 9 नवंबर को भगवान तुंगनाथ की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में विराजमान होगी और 10 नवंबर से भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन पूजा विधिवत शुरू होगी. मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, मुख्य कार्यधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि इस बार तुंगनाथ धाम में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के पहुंचने से नया रिकॉर्ड बना है और मंदिर समिति की आय में भी वृद्धि हुई है.

ये भी पढ़ें -

EWS रिजर्वेशन को लेकर SC के फैसले पर CM योगी आदित्यनाथ की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget