एक्सप्लोरर

UP Politics: 'जब समय आएगा तो जवाब दूंगा', I.N.D.I.A गठबंधन से अलग होने पर बोले जयंत चौधरी

Hapur News: राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी आज शनिवार (17 फरवरी) को पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के पैतृक गांव नूरपुर पहुंचें, इस दौरान उन्होंने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए.

Jayant Chaudhary Visit Hapur: देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली नूरपुर, हापुड़ में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सम्मान पूर्वक नमन किया. इस दौरान चौधरी जयंत सिंह ने स्थानीय परिवारजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. उन्होंने अपने दादा चौधरी चरण सिंह को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की खुशी मनाई. चौधरी चरण सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के वर्तमान हापुड़ जिले के नूरपुर में एक किसान परिवार में 1902 में हुआ था. उन्होंने 1923 में विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी और 1925 में आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर किया था. इसके बाद उन्होंने लॉ की डिग्री लेकर गाजियाबाद में वकालत भी की थी. 

आरएलडी चीफ जयंत चौधरी आज (17 फरवरी) को अपने दादा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने अपने गांव हापुड़ के नूरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का जिक्र किया और खुशी मनाई. बता दें कि कुछ दिन पहले केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया था. इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर के दी थी. वहीं चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी प्रतिक्रिया सामने आई थी. तो वहीं बीजेपी यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर कहा था कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर भारत सरकार का और पीएम मोदी का सादर अभिनंदन करता हूं. 

इंडिया गठबंधन से अलग होने पर बोले जयंत सिंह चौधरी

तो वहीं चौधरी चरण सिंह को भारत दिए जाने पर आरएलडी चीफ ने कहा था कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला एक बड़ा और एक बड़ा निर्णय है. इस घोषणा के बाद लोगों ने दिवाली मनाई है. आज हापुड़ के नूरपुर गांव पहुंचकर चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा गांव हापुड़ है. यहां के लोग मेरे परिवार के हिस्सा हैं. मैं यहां अपने परिवार के लोगों से आशीर्वाद लेने आया हूं. 

चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि चुनाव की घड़ी जब आएगी तो बताएंगे. इंडिया महागठबंधन से अलग होने पर उन्होंने कहा कि जब औपचारिक घोषणा होगी तब इन सवालों का जवाब खुल के मैं दूंगा. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले ''इंडिया'' महागठबंधन में जबरदस्त उथल पुथल मचा हुआ है. कई बड़े नेता गठबंधन से जा चुके हैं. तो वहीं उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी की आरएलडी भी बीजेपी के साथ चली गई है. ऐसे में जब जयंत चौधरी से पूछा गया कि क्या वजह थी कि आप ''इंडिया'' गठबंधन से अलग हुए तो उन्होंने कहा, ''जब सही समय आएगा तो मैं खुद इन सभी सवालों का जवाब दूंगा.''

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सोनिया गांधी के बाद किसके पास रहेगी रायबरेली सीट? अजय राय ने किया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश यादव ने दिखाया डेटा
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश ने दिखाया डेटा
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget