एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उत्तराखड सरकार का बड़ा फैसला- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरूरी दस्तावेज स्कूल में मिलेंगे

11-12वीं के छात्रों की मुसीबत को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी ने बड़ी राहत देने का फैसला किया है. प्रमाण-पत्रों के लिए आवश्यक दस्तावेजों के लिए अब दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने 11-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत दी है. छात्रों को आवश्यक प्रमाण-पत्र हासिल करने के लिए अब दफ्तरों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. 11-12वीं के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरूरी स्थायी निवास, जाति एवं आय प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कूल में ही उपलब्ध कराया जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी हो गया है. सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि छात्रों की परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने फैसला लिया. मुख्यमंत्री की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद स्तर पर जिलाधिकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी को शामिल करते हुए समिति का गठन करें.

11-12वीं के छात्रों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी राहत

समिति जनपद स्तर पर 11-12वीं में छात्र-छात्राओं की संख्या का आकलन करेगी. तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शामिल करते हुए गठित समिति से स्कूल का भ्रमण करने वाली टीमों का तिथिवार रोस्टर तैयार करवाया जायेगा. टीम में पटवारी, लेखपाल, कानूनगो और सीएससी का डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल होगा. निवास स्थान, चरित्र, आय, पर्वतीय प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेज जारी करने के लिए टाइम फ्रेम का निर्धारण करते हुए कार्य योजना तैयार की जायेगी. जनपद स्तर पर कार्यक्रम का साप्ताहिक अनुश्रवण एवं निगरानी की जायेगी. स्कूलों तक जानकारी पहुंचाने के लिए रोस्टर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा.  प्रमाण-पत्रों के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूचना प्रधानाचार्यो, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जायेगी.

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरूरी प्रमाण पत्र अब स्कूल में मिलेंगे

प्रमाण-पत्र के लिए आवश्यक शुल्क/दस्तावेज, ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से तहसीलदार/उपजिलाधिकारी कार्यालयों को भेजा जाएगा. आवश्यक शुल्क/दस्तावेज प्राप्त होने के बाद तहसीलदार/ उपजिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से जारी प्रमाण-पत्र, छात्र-छात्राओं को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से संबंधित स्कूल  प्रधानाचार्य को उपलब्ध करा दिया जायेगा. जिला स्तरीय समिति सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और खण्ड शिक्षा अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मॉनिटरिंग करेगी. किसी प्रकार की समस्या होने पर समिति स्तर से आथावश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे. सभी कार्रवाई ज्यादा से ज्यादा दो माह के भीतर खत्म करते हुए प्रत्येक जनपद की साप्ताहिक सूचना जिलाधिकारी  शासन को भेजना सुनिश्चित करेंगे. 

Dehradun: एबीपी गंगा की खबर का असर, लैंड फ्रॉड मामले में गढ़वाल कमिश्नर ने तुंरत कार्रवाई के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget