एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में बदहाल गौशालाओं का रियलिटी चेक, बारिश ने खोली इंतजामों की पोल

बारिश होते ही गौशालाओं में किए गए इंतजामों की पोल खुल गई है। एक तरफ तो जबरदस्त ठंड और दूसरी तरफ आसमान से बरसती बारिश गौवंश पर कहर बरपा रही है।

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में बरसात होते ही गौशालाओं में गायों ने आदित्यनाथ सरकार के गौ-संरक्षण के दावों और योजनाओं की पोल खोल दी है। गौशाला निर्माण और गौवंश के रख-रखाव में काफी खामियां देखने को मिल रही हैं।

सरकार से सभी जिलों को अस्थायी गौशाला के लिए पैसा मिल रहा है। जिला प्रशासन ने भी स्थाई गौशाला बनाकर अपना काम पूरा कर दिया है। जिले के डीएम और उनके अधीनस्थ अधिकारी बार-बार गौशाला जाकर उसका निरीक्षण भी बखूबी कर रहे हैं लेकिन बावजूद इसके बहुत सी खामियां भी सामने आ रही हैं।

मामला मुजफ्फरनगर की नवीन मंडी में बनी अस्थाई गौशाला का है जहां बारिश होते ही इंतजामों की पोल खुल गई। एक तरफ तो जबरदस्त ठंड और दूसरी तरफ आसमान से बरसती बारिश गौवंश पर कहर बरपा रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि उनके चारा खाने की जगह पर भी कोई टिन शेड या तिरपाल की व्यवस्था नहीं थी। चारे में भी बारिश का पानी लबालब भरा दिखाई दिया।

मुजफ्फरनगर जिले की गुड़ मंडी में स्थित गौशाला की देख-रेख 20 लोगों की टीम निःशुल्क करती है। लोगों ने बताया कि सेवादारों की मदद से बारिश से गौवंश को बचाने के लिए पन्नी की तिरपाल खरीद कर व्यवस्था की गई है, जिसमें प्रशासन और पालिका की तरफ से उनको किसी तरह का सहयोग नहीं मिला है।

लोगों का कहना है कि अव्यवस्थाओं का बोलबाला इतना है कि रात में आवारा जानवर घुस आते है और बछड़ों का नोंच-नोंच कर शिकार करते है। लोगों ने यह भी बताया कि प्रशासन की तरफ से पशु चिकित्सक की भी कोई सुविधा नहीं है। लोग खुद पैसे जमा करते हैं और गायों के दवाई इत्यादि की व्यवस्था करते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget