एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Row: 'गलत लाइन पर जा रहे हैं अखिलेश यादव', रामचरितमानस विवाद पर केशव देव मौर्य का बयान

UP Politics: केशव देव मौर्य ने कहा कि मैं स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सहमत नहीं हूं, आप सीधे-सीधे धर्म पर टिप्पणी न करें बल्कि अपनी आपत्ति तर्क से समझाएं. हम नकली हिंदू धर्म का विरोध करते है.

Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस को लेकर छिड़े विवाद के बीच महान दल (Mahan Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य (Keshav Dev maurya) का बयान भी सामने आया है. केशव देव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गलत लाइन पर जा रहे हैं, मैं खुद रामचरितमानस की कुछ चौपाई के खिलाफ हूं, दुर्भाग्य है आज हिंदू धर्म नकली चल रहा है, सनातन धर्म नकली चल रहा है, कुछ लोग विदेश से आए जिन्होंने कब्जा कर असली हिदू धर्म को समाप्त कर दिया और जो मूल निवासी थे उन्हें शूद्र बना दिया. 

केशव देव मौर्य ने कहा कि मैं स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सहमत नहीं हूं, आप सीधे-सीधे धर्म पर टिप्पणी नहीं करिए, जहां तक उनकी आपत्ति है उसे तर्क से समझाइए. शूद्र ने अगर वेद पढ़ लिए, फिर वो शूद्र रहा कहां वो ब्राह्मण हो गया. नकली हिंदू धर्म का हम विरोध करते है और करते रहेंगे. महान दल की रणनीति है  कि बीजेपी को हराना है. किसी भी सूरत में भाजपा सत्ता में नहीं आनी चाहिए. चाहे विधान सभा हो या लोकसभा. ऐसा इसलिए हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी संविधान को नहीं मानती. 

लोकसभा चुनाव को लेकर दिया संकेत

महानदल के नेता ने कहा कि बीजेपी दलित और पिछड़ों को नहीं मानती है. भारत के संविधान को भी नहीं मानती है. केशव देव मौर्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री संविधान को माने बाबा नहीं, बाबा होने से हम उन्हें मुख्यमंत्री नहीं माने, 2024 में जो भाजपा को हराएगा महान दल उसका समर्थन करेगा. 

दरअसल सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस की कुछ चौपाईयों पर सवाल उठाते हुए उन्हें हटाने की मांग की, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है, बीजेपी समेत तमाम हिन्दू संगठन और साधु संतों ने इस बयान पर आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की. वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से इस बयान पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई लेकिन रविवार को सपा की नई कार्यकारिणी की सूची में मौर्य का प्रमोशन कर दिया गया और उन्हें सपा का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है. जिसके बाद माना जा रहा है कि मौर्य को अखिलेश यादव का मौन समर्थन मिल गया है. 

ये भी पढ़ें- Ramcharitmanas Row: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ NSA लगाने की मांग, CM योगी से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget