एक्सप्लोरर

रामविलास वेदांती का विवादित बयान, CAA प्रदर्शनकारियों को बताया आतंकी;सोनिया से लेकर केजरीवाल पर लगाया ये आरोप

रामविलास वेदांती ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने CAA प्रदर्शनकारियों को आतंकी बोला है। वहीं, सोनिया गांधी से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी घेराव किया है।

मुरादाबाद, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में भाजपा के पूर्व सांसद और हिन्दू नेता रामविलास वेदांती ने राजधानी दिल्ली सहित देश के अंदर CAA, NRC को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर बड़ा बायान दिया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक, धारा 370 की समाप्ति व राम मंदिर पर निर्णय का बदला नागरिक संशोधन कानून के जरिये लिया जा रहा है।

कांग्रेस का घेराव करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो चाहती है कि फिर देश का बंटवारा कराया जाये। उन्होंने सोनिया गांधी पर भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इटालियन संस्कृति जब से आई हैं, तब से भारत के विभाजन के लिए षड्यंत्र हो रहा है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पी चिदम्बरम, कपिल सिब्बल, दिग्विजय सिंह लगे हुए हैं कि भारत में कैसे गृह क्रान्ति कराई जाये। बता दें कि सोनिया गांधी मूल रूप से इटली की रहने वाली हैं, लेकिन राजीव गांधी से शादी के बाद उन्होंने भारत की नागरिकता ले ली। मौजूदा वक्त में वो यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद हैं।

वेदांती की बात करें तो उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवक वैज्ञानिक बनें, डॉक्टर बनें, प्रेफेसर बनें, अध्यापक बनें। इस देश के नागरिक जिस प्रकार से हैं, उसी प्रकार से रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस देश में रहते हैं, इस देश का पानी पीते हैं, इस देश में खाते हैं, इस देश के विकास के लिए काम करें। इस देश में झगड़ा झंझट करने की आवश्यकता नहीं है।

वेदांती भी प्रदर्शनकारियों को आतंकवादी कहते दिखे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग इन आतंकवादियों को पैसा देकर भड़का रहे हैं और ये पैसा भारत का पैसा नहीं है ये पैसा आता है पाकिस्तान से बंग्लादेश से अफगानिस्तान से। आतंकवाद का पैसा जो कश्मीर में दिया जा रहा था, अब वो पैसा देश के मुसलमान युवकों को बांटा जा रहा है कि आपस में कैसे लड़ाई हो। कांग्रेस ने जैसे 1947 को भारत के तीन टुकड़े किए, इस समय भी भारत के टुकड़े करने के षड्यंत्र में कांग्रेस, सपा, बसपा और कम्युनिस्ट लगी हुई हैं। कम्युनिस्ट समाप्त हो रही है, कांग्रेस समाप्त हो रही है। अब ये पार्टियां साम्प्रदायिक दुर्भावना फैलाने का षड्यंत्र रच रही हैं।

वेदांती ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी घेराव किया। उन्होंने केजरीवाल पर भी दिल्ली के मुस्लिम युवकों को भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और केजरीवाल दोनों मिलकर दिल्ली की जनता को भड़काकर साम्प्रदायिकता फैलाना चाहते हैं जो हम होने नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें:

वाराणसी- BHU में छात्र छात्राओं का धरना खत्म

पूरे देश में PFI का विस्तार- DGP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
UP Assemby Session: 'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना…
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget