एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार दिखेगा अयोध्या का राम मंदिर

26 जनवरी की परेड में अलग-अलग राज्यों की झांकियां दिखाई जाती हैं. इस बार यूपी से राम मंदिर का मॉडल पेश किया जाएगा.

लखनऊ: दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की झांकी भी दिखाई जाएगी. इसका प्रस्ताव यूपी की योगी सरकार ने भेजा था. केंद्र सरकार ने इसे मंज़ूर कर लिया है. पहली बार यूपी से राम मंदिर से जुड़ी झांकी पेश की जाएगी. इसमें भगवान राम से जुड़ी कई कथायें भी दिखाई जायेंगी.

अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बनना शुरू हो गया है. पीएम नरेन्द्र मोदी ने 5 अगस्त को इसका भूमि पूजन किया था. संघ प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस मौक़े पर मौजूद रहे. मंदिर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक ट्रस्ट बना दिया है. गणतंत्र दिवस परेड की झांकियों को लेकर इसी हफ़्ते दिल्ली में एक बैठक हुई थी. जिसमें यूपी की तरफ़ से राम मंदिर का प्रस्ताव आया और पास भी हो गया. राज्य के सूचना निदेशक शिशिर ने इस फ़ैसले की जानकारी दी है.

यूपी से राम मंदिर का मॉडल पेश किया जाएगा

26 जनवरी की परेड में अलग-अलग राज्यों की झांकियां दिखाई जाती हैं. इस बार यूपी से राम मंदिर का मॉडल पेश किया जाएगा. लकड़ी और फ़ाइबर से इसे तैयार किया जाएगा. झांकी में भगवान राम से जुड़ी कई कथायें भी प्रदर्शित करने की योजना है. उन प्रसंगों का चयन किया गया है जिनसे समाजिक सद्भाव का संदेश जाता है. जैसे राम केवट संवाद. जब भगवान बनवास के लिए निकले थे तब प्रयागराज के पास मल्लाह ने उन्हें गंगा पार कराया था. लेकिन नाव में बैठाने से पहले निषादराज ने राम के पांव पखारे थे. निषाद पिछड़ी जाति से आते हैं.

इसी तरह राम और शबरी की कहानी भी झांकी में होगी. शबरी ने बेर चख कर भगवान को खिलाया था. लेकिन राम ने इसे जूठा नहीं बल्कि एक भक्त का प्रेम माना. योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाता है. सरयू नदी किनारे एक साथ लाखों दीप जलाए जाते हैं. अयोध्या की दीवाली भी झांकी में दिखाई जाएगी. यूपी की योगी सरकार अयोध्या को धार्मिक वैभव का प्रतीक बनाने में जुटी है. वहां एयरपोर्ट बनाने का फ़ैसला हुआ है. भगवान राम की सबसे बड़ी मूर्ति लगाने की भी योजना है.

ये भी पढ़ें-

हरिद्वार: कुंभ मेले में मुसीबत बन सकते हैं जंगली हाथी, वन विभाग कर रहा बड़ी तैयारी, बनेंगी खास दीवारें

प्रयागराज: अपराधियों के खिलाफ जारी है कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर छुट्टन गिरी और ऋषि भारतीय के अशियानों पर चला बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, बिजली और भूस्खलन का खतरा; IMD की चेतावनी
उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, बिजली और भूस्खलन का खतरा; IMD की चेतावनी
फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget