एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचे बाबा रामदेव, कहा- 'सदियों की प्रतीक्षा हुई पूरी'

Ramlala Pran Pratishtha: बाबा रामदेव ने कहा कि जो राम का विरोध करता है वो साधू नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी सनातन सांस्कृतिक संविधान का, लोकतंत्र  का महापर्व है.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राजनेता, अभिनेता सहित कई हस्तियों को निमंत्रण मिला है. वहीं प्राण प्रतिष्ठा से पहले योग गुरु बाबा रामदेव भी रामनगरी अयोध्या पहुंच चुके हैं. अयोध्या पहुंचे स्वामी रामदेव ने कहा कि आज पूरा देश राममय हो गया है और रामलला टेंट से राम मंदिर में आ रहे हैं. ये सनातन का उत्सव है, ये सदियों की प्रतीक्षा पूरी हुई है. उन्होंने कहा कि अपने देश में राम राज्य आ चुका है और भव्य और दिव्य रुप से आने वाला है.

बाबा रामदेव ने कहा कि जो राम का विरोध करता है वो साधू नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी सनातन सांस्कृतिक संविधान का, लोकतंत्र  का महापर्व है. धर्मनिरपेक्षता जैसा कुछ है ही नहीं, पंतनिरपेक्ष है और उसे हम सभी मानते हैं. इसके साथ ही बाबा रामदेव ने कहा कि जो लोग राम का नाम नहीं लेते थे वो भी कहते हैं कि राम के काम में कोई विघ्न नहीं आना चाहिए. वहीं विरोधियों को लेकर उन्होंने कहा कि राम जी के समय भी राम जी का विरोध करने वाले थे. कुछ लोग कहते हैं कि जहां प्राण प्रतिष्ठा हो रही है वो अधूरे मंदिर में हो रहा है, इसलिए अनर्थ हो जाएगा. जहां राम हैं वहां अनर्थ नहीं हो सकता है, हम राम विमुख हो गए थे या हमें राम विमुख कर दिया गया, इसलिए देश में राजनीतिक अनर्थ हुआ.

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या में पूरी तैयारी हो चुकी है और रामलला के स्वागत के लिए राम मंदिर के भव्य आयोजन के लिए पुष्पों और विशेष रोशनी से सजाया गया. राम मंदिर की तस्वीरें भी राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने शेयर की थीं. इस समय अयोध्यावासियों का कहना है कि पूरी अयोध्या नगरी राममय हो रही है और हर तरफ जय श्री राम सुनाई दे रहा है.

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होगा 'मंगल ध्वनि' का कार्यक्रम, वाद्य यंत्रों से गूंज उठेगी अयोध्या

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget