एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'बीजेपी में शामिल हो जाएं बहनजी', मणिपुर को लेकर मायावती के बयान पर भड़के रामगोपाल यादव

Manipur Violence Video: सपा नेता राम गोपाल यादव ने मणिपुर की घटना पर बसपा सुप्रीमो के बयान को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बहन जी को बीजेपी में शामिल हो जाना चाहिए.

Ram Gopal Yadav on Mayawati: मणिपुर की घटना (Manipur Violence) को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है, जहां विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं, तो वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने इस मुद्दे पर सभी दलों को राजनीति नहीं करने की हिदायत दी और संसद में सार्थक चर्चा की बात कही है. मायावती के इस बयान पर अब सपा नेता राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो को अब बीजेपी (BJP) में शामिल हो जाना चाहिए. वो ये सब बीजेपी की मदद के लिए ही कर रही हैं. 

सपा नेता राम गोपाल यादव ने एबीपी न्यूज से बातचीत में मायावती के ट्वीट पर कहा कि "बहनजी को अब बीजेपी में शामिल हो जाना चाहिए. वो बीजेपी की मदद के लिए ऐसा कर रही हैं. उन्होंने कहा कि क्या ये ऐसा मामला है जिस पर राजनीतिक लोग अपना मुंह बंद करके बैठ जाएं, क्या ऐसा हो सकता है. जहां एक तरफ पूरा मणिपुर अशांत हो. पूरे नॉर्थ ईसट पर इसका असर पड़ सकता है. उसमें ऐसी घटनाओं पर विपक्ष कैसे मौन रह सकता है. सपा नेता कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया होता तो अब तक कोई कार्रवाई भी नहीं होती." 

मणिपुर में लगे राष्ट्रपति शासन

सपा नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अगर इस मामले में हस्तक्षेप करके ये नहीं कहा होता कि सरकार इस पर कार्रवाई करे नहीं तो हम कार्रवाई करेंगे तो अब तक ये कार्रवाई भी नहीं की जाती है. "केंद्र सरकार को मणिपुर विधानसभा को भंग कर देना चाहिए और वहां पर छह महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों पक्षों से सीधी वार्ता की जाए तो ही कुछ हो सकता है. उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट बहुत संवेदनशील इलाका है. बहुत मुश्किल से मिजोरम, नागालैंड और असम शांत हो पाया है.अब अगर मणिपुर अशांत हो गया तो इसका आसपास के दूसरे राज्यों पर भी असर पड़ सकता है. पास में ही बर्मा देश की सीमा भी मिली है और वहां कैसी सरकार है ये सबको पता है." 

जानें- मायावती ने क्या कहा था

आपको बता दें कि मायावती ने मणिपुर की घटना पर आज ट्वीट करते हुए इसे दिल दहला देने वाली घटना बताया था इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 'इस घटना को लेकर अब जो राजनीति की जा रही है वह भी अनुचित एवं चिन्तनीय.. संसद में इस पर जरूर सार्थक चर्चा होनी चाहिए... जबकि इस घटना का माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी खुद संज्ञान लिया है जिसे दबाया नहीं जा सकता है... अर्थात् मणिपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सभी को गंभीर होना जरूरी..'

ये भी पढ़ें- Baghpat News: बागपत में नमाज अदा कर लौट रहे इमाम से मारपीट, बंदूक की नोंक पर लगवाए 'जय श्री राम' के नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget