एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2024: सपा के उम्मीदवार के लिए रास्ते बंद! BJP की जीत तय, अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ रहीं पल्लवी पटेल

Rajya Sabha Election: यूपी विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 403 है, जिसमें 3 सदस्यों का निधन हो चुका है. वहीं बीजेपी के एक सदस्य अयोग्य हैं, इसके अलावा 3 सदस्य जेल में हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी के तरफ से पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने 8वें उम्मीदवार के तौरा पर विधानसभा में नामांकन किया. इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, संजय निषाद, आशीष पटेल मौजूद थे. संजय संजय सेठ के नामांकन करने के बाद अब यूपी से राज्यसभा के लिए कुल 11 प्रत्याशी हो गए हैं. ऐसे में एक सीट के लिए फाइट यानी 27 फरवरी को वोटिंग होगी जो काफी दिलचस्प होने वाली है. इससे पहले बुधवार को बीजेपी के 7 प्रत्याशियों ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया था. इससे पहले मंगलवार को सपा के 3 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था.

बीजेपी से पहले 7 ने किया नामांकन किया था बीजेपी के 7 कैंडिडेट्स ने बुधवार को नामांकन किया. इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, प्रदेश पार्टी महासचिव अमरपाल मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत, पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह और आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन शामिल हैं. वहीं समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 3 प्रत्याशी उतार दिए हैं, मंगलवार को जया बच्चन, रामजी लाल सुमन और रिटायर्ड IAS आलोक रंजन ने राज्यसभा के लिए पर्चा भरा.

क्या है यूपी राज्यसभा में वोटों का गणित और कैसे जीतेगा बीजेपी का आठवां उम्मीदवार ?

सदन में विधायकों की कुल संख्या 403 है, जिसमें 3 सदस्यों का निधन हो चुका है. वहीं बीजेपी के एक सदस्य अयोग्य हैं, इसके अलावा 3 सदस्य जेल में हैं इनमें 2 सपा के रमाकांत यादव और इरफान सोलंकी और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी हैं. ऐसे में जो वोट देने वाले विधायक हैं उनकी संख्या 399 हो जाती है. अब इसी के आधार पर 399 सदस्यों को कुल उम्मीदवार से भाग देंगे जो 11 है, जिसके बाद 37 संख्या आती है. ऐसे में बीजेपी के 8 सदस्यों के लिये कुल संख्या 288 होती है, जबकि बीजेपी के पास 289 हैं. इस तरह बीजेपी के पास आठवें के लिए एक वोट ज्यादा है. 


Rajya Sabha Election 2024: सपा के उम्मीदवार के लिए रास्ते बंद! BJP की जीत तय, अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ रहीं पल्लवी पटेल

वहीं सपा के 3 उम्मीदवारों के लिए 108 वोट की जरूरत पड़ेगी लेकिन उनके पास कुल संख्या 107 है, इसमें अगर पल्लवी पटेल वोट नहीं जोड़े तो ये संख्या 106 हो जाएगी, यानी जरूरी वोट से 2 कम. फिर अगर दूसरी वरीयता के वोटों की बात करें तो सपा अपने तीसरे उम्मीदवार को अधिकतम 106 वोट ही दिला पाएगी, जबकि बीजेपी अपने आठवें उम्मीदवार को 288 वोट दिला देगी. आखिर में सपा में तोड़फोड़ का खेला अभी बाकी है, वैसे एक गोरखपुर का सपा विधायक भाजपा में आने को उत्सुक है और एक और विधायक सपा का जो भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी का समधी है वो भी अभी भाजपा के पास है ही और भी कई तुरुप के पत्ते बचे हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन में 21 सीटों पर फंसा पेंच, कहीं बिगड़ न जाए खेल

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget