एक्सप्लोरर

Yogi Adityanath: 'अच्छे-अच्छे माफियाओं की गर्मी..', राजस्थान में सीएम योगी ने किया बुलडोजर का जिक्र तो खूब बजी तालियां

Rajasthan Elections 2023: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे. जहां उन्होंने बुलडोजर का जिक्र किया तो लोगों ने जमकर तालियां बजाईं.

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) राजस्थान (Rajasthan Elections 2023) के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी (BJP) के समर्थन में प्रचार किया और कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान सीएम योगी ने जब बुलडोजर (Bulldozer) का जिक्र किया तो लोगों ने खूब तालियां बजाईं. 

सीएम योगी ने कहा कि पहले यूपी में माफिया थे, जिनके लिए हम बुलडोजर लाए थे, आज वहां पर अच्छे-अच्छे माफियाओं की गर्मी शांत हो गई है. सीएम योगी की ये बात सुनकर सभा में आए लोगों ने खूब तालियां बजाईं.

बुलडोजर के जिक्र पर बजी तालियां
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने सुना है यहां कोई टैक्स लिया जाता है. ऐसे ही माफिया पहले यूपी में भी हावी थे, 2017 से पहले, उत्तर प्रदेश में हम ऐसे ही माफियाओं के लिए बुलडोजर लेकर आए थे.

सीएम योगी ने आगे कहा कि आप देखते होंगे ने उत्तर प्रदेश का जब बुलडोजर चलता है तो अच्छे-अच्छे माफियाओं की गर्मी शांत कर देता है और गर्मी ही शांत नहीं करता है, जितना जनता को लूटकर के रखा हुआ है उस पैसे को सरकारी खजाने में रखकर फिर गरीबों के लिए सरकारी आवास बनाने का काम हम करते हैं. 

गहलोत सरकार पर जमकर साधा निशाना
सीएम योगी ने इस दौरान राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि जब मैं यहां आ रहा था तो यहां सड़कों पर जगह-जगह पर गड्ढे हैं. ये भी नहीं पता चलता है कि सड़कों में गड्ढे या फिर गड्ढों में सड़कें हैं. जब एक भ्रष्ट सरकार होती है तो परिवारवाद को हावी होना ही होना है.

दरअसल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर जाने जाते हैं. अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और बुलडोजर की कार्रवाई के बाद उनकी छवि सख्त मुख्यमंत्री के तौर पर जानी जाती है.

UP Politics: यूपी में अखिलेश यादव से बैर पड़ेगा कांग्रेस भारी!  बिना सपा के अमेठी-रायबरेली जीतना भी मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget