एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: सीएम धामी बोले- सभी राज्यों को उत्तराखंड की तरह यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाना चाहिए

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि सभी राज्यों को उत्तराखंड की तरह समान नागरिक संहिता कानून बनाना चाहिए.

Uniform Civil Code: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि सभी राज्यों को उत्तराखंड की तरह यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाना चाहिए . यहां उधमसिंह नगर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में धामी ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए पूर्व न्यायाधीश रंजन प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जा चुका है, जो सभी हितधारकों तथा जनता से संवाद करने के बाद इस संबंध में मसौदा रिपोर्ट तैयार करेगी.

सीएम धामी ने कहा कि उसके बाद प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी और ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा. धामी ने कहा, ‘‘हमने सभी राज्यों से भी यह अपेक्षा की है कि वे भी अपने यहां ऐसा कानून लागू करें.’’ उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर भी कहा था कि यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन उन्हें मिल चुका है.

सीएम धामी ने कही ये बड़ी बात

सीएम धामी ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ लोग उन्हें पत्र लिखने वाले हैं या कहने वाले हैं कि आप उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का कानून क्यों लाने वाले हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमने कहा है कि यह लागू करने से पहले हम उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के दरबार में गए हैं. विधानसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी को हमने जनता के सामने एक संकल्प रखा था कि सरकार बनते ही हम प्रदेश में सब के लिए एक समान कानून लाएंगे.’’ इस साल 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में 47 सीट पर विजय हासिल कर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का इतिहास बनाया था.

भ्रष्टाचार पर सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के प्रति कटिबद्ध है और राज्य में भ्रष्टाचार किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार पर सीधे वार करने के लिए 1064 नंबर जारी किया गया है जिस पर कोई भी व्यक्ति संबंधित शिकायत दर्ज करा सकता है. शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान गोपनीय रखी जायेगी. धामी ने कहा कि इसके तहत पिछले दिनों आठ से ज्यादा व्यक्तियों पर कार्रवाई हो चुकी है तथा आगे भी जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है और भ्रष्टाचार के मामले में कहीं भी, किसी को भी, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें- 

PM Modi Varanasi Visit: 7 जुलाई को वाराणसी दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, काशीवासियों को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर CM योगी- प्रियंका गांधी समेत इन नेताओं ने दी बधाई, ट्वीट कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश से बाराबंकी में 3 लोगों की मौत, रामपुर में मकान ढहने से महिला की गई जान
बारिश से बाराबंकी में 3 लोगों की मौत, रामपुर में मकान ढहने से महिला की गई जान
AI और सेमीकंडक्टर में यूपी बनेगा देश का हब, जितिन प्रसाद ने बताया विजन
AI और सेमीकंडक्टर में यूपी बनेगा देश का हब, जितिन प्रसाद ने बताया विजन
UP चुनाव: इस तारीख से वाराणसी से शंखनाद करेगी JDU, निशांत लेंगे बाबा का आशीर्वाद
UP चुनाव: इस तारीख से वाराणसी से शंखनाद करेगी JDU, निशांत लेंगे बाबा का आशीर्वाद
CM धामी की मुहिम का बड़ा असर, चारधामों में 798 टन कचरा हुआ जमा
CM धामी की मुहिम का बड़ा असर, चारधामों में 798 टन कचरा हुआ जमा

वीडियोज

SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: 20 राज्यों में SIR पूर्ण..विपक्षी जंग अपूर्ण!
Shastrartha: मुस्लिम CM के मुद्दे पर क्या है सियासी तस्वीर? विश्लेषकों का विश्लेषण |UP Election 2027
YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
'उसे वहीं गाड़ देना था...', अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
Embed widget