एक्सप्लोरर

Uttarakhand: सीएम धामी के क्षेत्र में 5 हजार लोगों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, लोग बोले- 'जिसे वोट दिया वही...'

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर में रहने वाले लोगों का कहना है कि वो 70 सालों से यहां रह रहे हैं. आज तक कभी किसी ने उन्हें अतिक्रमणकारी नहीं कहा, लेकिन अब हटाया जा रहा है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद उधम सिंह नगर में लगभग 5 हजार लोगों के सिर से छत छिनने का डर सताने लगा है. किच्छा तहसील क्षेत्र स्थित नगला निवासियों को उनके भविष्य की चिंता परेशान कर रही है. प्रशासन की ओर से यहां 750 से ज्यादा परिवारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया है. 

उधम सिंह नगर के किच्छा में नगला क्षेत्र में 750 परिवारों को प्रशासन ने नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा है. लगभग 5 हजार से ज्यादा की आबादी को यहां से हटाने का आदेश दिया गया है. नोटिस में कहा गया है कि लोग खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा प्रशासन कार्रवाई करेगा. अब यहां के निवासियों ने अपने घरों को बचाने के लिए आर पार की लड़ाई शुरू कर दी है.
 
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे स्थानीय लोग
यहां के निवासियों का कहना है कि वो 70 सालों से यहां रह रहे हैं. आज तक कभी उनको अतिक्रमणकारी नहीं कहा गया, लेकिन अब उनको अतिक्रमणकारी कहकर यहां से हटाया जा रहा है. उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है. इन लोगों ने अब अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है ताकि इनकी बात सरकार के कानों तक पहुंच सके. 

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया भरोसा
नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से लोकसभा सांसद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि यह कोर्ट का आर्डर है. ऐसे में वह ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. हालांकि वह किसी को घर से बेघर नहीं होने देंगे. सरकार उनके घरों को बचाने के लिए कोई न कोई कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि दिवाली पर रुद्रपुर वासियों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है. नजूल की भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक देने का काम करेंगे. नगला निवासियों के घरों को भी उजाड़ने नहीं दिया जाएगा.

इधर नगला निवासी 5 हजार से अधिक लोग अपनी दिवाली सूनी बता रहे हैं. उनका कहना है हमने जिस सरकार को चुना वही हमें हमारे घरों से बेघर कर रही है. हम जीवन भर की पूंजी ऐसे उजड़ते हुए नहीं देख सकते हैं. अपनी जान दे देंगे, लेकिन अपने घरों को टूटने नहीं देंगे. 

UP News: यूपी के इन शहरों में बनाएं जाएंगे ई-चार्जिंग स्टेशन, सीएम योगी ने दिए निर्देश, जानें- पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
Ram Mandir: राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग
SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget