एक्सप्लोरर

Uttarakhand: पूर्व अग्निवीरों को वर्दीधारी पदों पर मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण, शारीरिक दक्षता में भी छूट

Uttarakhand News: पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने बुधवार को आयोजित मीटिंग मे अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है. साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी छूट का ऐलान किया गया है.

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल ने बुधवार को सेना से सेवामुक्त अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में वर्दीधारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) आरक्षण प्रदान किए जाने को मंजूरी दे दी.  

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पूर्व अग्निवीरों को राज्य सरकार के अधीन सेवाओं में समूह 'ग' के वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया.

पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता में मिलेगी छूट

उन्होंने बताया कि पूर्व अग्निवीर को सीधी भर्ती की प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट प्रदान की जायेगी. उन्होंने बताया कि इसके अलावा, सेना में अग्निवीर के रूप में की गई कुल सेवा अवधि के बराबर अधिकतम आयु सीमा में भी उन्हें छूट प्रदान की जायेगी.एक अन्य निर्णय में मंत्रिमंडल ने विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार (एसटीआई) नीति– 2025 को भी मंजूरी दे दी.

75 फीसदी अग्निवीर 2026 में सेवा से होंगे मुक्त

आपको बता दें कि, यह निर्णय केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिनमें से 75% वर्ष 2026 में सेवा से मुक्त होकर समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे. ऐसे युवाओं को पुनः समाज में समायोजित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने "अग्निवीर क्षैतिज आरक्षण नियमावली 2025" को मंजूरी दी है.

धामी सरकार के फैसले का अग्निवीरों को मिलेगा फायदा

आपको बता दें कि, साल 2026 में 850 अग्निवीर रिटायर होकर लौट रहे हैं. धामी सरकार के इस फैसले का इन अग्निवीरों को सीधा लाभ मिलेगा. अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का यह फैसला प्रदेश में रोज़गार, सुरक्षा और सामाजिक संतुलन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

धामी कैबिनेट की बैठक में तय किया गया है कि, गृह विभाग, वन विभाग, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग और सचिवालय प्रशासन विभाग की वर्दीधारी भर्तियों में अग्निवीरों को 10% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा. 

पुलिस आरक्षी सहित इन पदों पर लागू होगा आरक्षण

इसके अलावा गृह विभाग में पुलिस आरक्षी (नागरिक पुलिस और PAC), उप निरीक्षक, पलटन कमांडर, अग्निशामक, फायरमैन, द्वितीय अधिकारी, बंदी रक्षक और उपकारापाल जैसे पदों पर यह आरक्षण लागू होगा. 

वन विभाग में वन आरक्षी और वन दरोगा, आबकारी विभाग में आबकारी सिपाही, परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाही और सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिवालय रक्षक के पदों पर भी अग्निवीरों को यह लाभ मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget