एक्सप्लोरर

देवस्थानम बोर्ड ने बढ़ाई उत्तराखंड सरकार की टेंशन, कल देहरादून में होगी बड़ी बैठक 

उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का प्रदर्शन जारी है. इस बीच कल एक बड़ी बैठक देहरादून में होगी उसके बाद तय होगा कि देवस्थानम बोर्ड पर सरकार क्या निर्णय लेती है.

Protest Against Devasthanam Board in Uttarakhand: देवस्थानम बोर्ड उत्तराखंड सरकार के लिए नई मुसीबत बढ़ाता जा रहा है. तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड को भंग करने पर अड़े हैं तो वहीं सरकार इस कंफ्यूजन में है कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर क्या निर्णय लिया जाए. हालांकि, देवस्थानम बोर्ड की कल एक बड़ी बैठक देहरादून में होगी उसके बाद तय होगा कि देवस्थानम बोर्ड पर सरकार क्या निर्णय लेती है. तीर्थ पुरोहितों को बैठक में ना बुलाने को लेकर उनकी नाराजगी सामने आने लगी है.

तीर्थ पुरोहित कर रहे हैं विरोध 
उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड बनने के बाद से ही तीर्थ पुरोहितों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था. आज भी तमाम तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. गंगोत्री, यमुनोत्री समेत चारों धामों में तीर्थ पुरोहित सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. पुरोहितों का आरोप है कि देवस्थानम बोर्ड पर सरकार आपस में ही सहमत नहीं है. 

तीर्थ पुरोहित संशय की स्थिति में हैं
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा, ऐसे में तीर्थ पुरोहित संशय की स्थिति में हैं कि आखिरकार देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार क्या निर्णय लेगी. हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देवस्थानम बोर्ड की बैठक कल आयोजित होगी, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है.

बैठक में विचार किया जाएगा
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर कल बैठक में विचार किया जाएगा और इसमें अध्ययन करने की जरूरत है. महाराज ने कहा कि अध्ययन में होने की वजह से देवस्थानम बोर्ड को लेकर इस तरह की बातें चल रही है.

तीर्थ पुरोहितों को बैठकों में नहीं बुलाया गया
उधर, देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर पिछले तकरीबन 35 दिनों से धरने पर बैठे तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि सरकार बंद कमरे में देवस्थानम बोर्ड  को लेकर बैठक करती है लेकिन आज तक तीर्थ पुरोहितों को बैठकों में नहीं बुलाया गया. सरकार के मंत्रियों में ही देवस्थानम बोर्ड को लेकर एक सहमति है. चार धाम महापंचायत के प्रवक्ता बृजेश सती का कहना है कि सरकार ने तीर्थ पुरोहितों के पर देवस्थानम बोर्ड जबरदस्ती थोपा है, जिसका कोई महत्व नहीं है और ना ही सरकार ने आज तक बैठकों में तीर्थ पुरोहितों को बुलाया है. 

बढ़ती जा रही हैं सरकर की मुसीबतें 
चुनाव से पहले उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड सरकार के लिए मुसीबतें बढ़ाता जा रहा है. वहीं, कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का एलान कर दिया. ऐसे में बीजेपी सरकार भी  इस टेंशन में है कि चुनाव से पहले  देवस्थानम बोर्ड को लेकर क्या निर्णय लिया जाए, ताकि तीर्थ पुरोहितों का हक भी रखा जा सके और सरकार की भी साख बनी रहे.

ये भी पढ़ें: 

पीएम मोदी ने काशी को दी रुद्राक्ष सेंटर की सौगात, कहा- भारत का सबसे विश्वसनीय दोस्त है जापान

बच्चों की आंख तेजी से खराब कर रही है ऑनलाइन पढ़ाई, मेडिकल कॉलेज की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
ज्ञानेश कुमार विवाद पर सद्गुरु रितेश्वर महाराज का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
ज्ञानेश कुमार विवाद पर सद्गुरु रितेश्वर महाराज का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
करणी सेना अध्यक्ष का विवादित बयान, ओवैसी-आजम खान को बताया 'गद्दार' और 'आतंकवादी'
करणी सेना अध्यक्ष का विवादित बयान, ओवैसी-आजम खान को बताया 'गद्दार' और 'आतंकवादी'
गोरखपुर में दोस्तों ने वकील-दारोगा बनकर की मारपीट, व्यूज के लिए बनाई फेक रील
गोरखपुर में दोस्तों ने वकील-दारोगा बनकर की मारपीट, व्यूज के लिए बनाई फेक रील

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
बिना खेले सेमीफाइनल में पाकिस्तान, क्रिकेट के इस नियम पर बवाल
बिना खेले सेमीफाइनल में पाकिस्तान, क्रिकेट के इस नियम पर बवाल
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
प्रशांत किशोर का 'मिशन' अब दिल्ली? PK बोले- 'हम लोगों ने…'
प्रशांत किशोर का 'मिशन' अब दिल्ली? PK बोले- 'हम लोगों ने…'
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
Embed widget