एक्सप्लोरर

बिजली बिलों को लेकर सीएम योगी पर बरसीं प्रियंका, कहा- मीटरों के लिए प्रयोगशाला बना यूपी... सरकार से की ये 3 मांग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश बिजली मीटरों के लिए प्रयोगशाला बन गया है. बिजली के मीटर कई गुना तेज चलते पाए गए हैं.

लखनऊ. यूपी में बिजली बिल और मीटर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बिजली बिल को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका ने बयान जारी कर कहा कि यूपी बिजली मीटरों के लिए प्रयोगशाला बन गया है. उन्होंने प्रदेश की जनता को तत्काल बिजली बिलों में राहत देने और किसानों को आधी दर पर बिजली देने की मांग की है.

"प्रदेश में बिजली बिलों और मीटरों का आतंक" प्रियंका गांधी ने जारी बयान में कहा, "पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली के बढ़ते बिलों और बिजली मीटरों का आतंक व्याप्त है. पिछले कुछ वर्षों में बिजली दरों में व्यापक बढ़ोतरी हुई है. पिछले 8 सालों में ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में 500 फीसदी, शहरी घरेलू बिजली की दरों में 84 फीसदी और किसानों को मिलने वाली बिजली की दरों में 126 फीसदी की वृद्धि हुई है. पूरे प्रदेश में बिजली के बढ़ते रेट से हाहाकार मचा हुआ है."

"मीटरों के लिए प्रयोगशाला बना यूपी" प्रियंका ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश बिजली मीटरों के लिए प्रयोगशाला बन गया है. बिजली के मीटर कई गुना तेज चलते पाए गए हैं. जिन घरों में ताले लगे हुए हैं, बिजली की कोई खपत नहीं हुई है, उन घरों में भी 7-8 हजार रुपये तक का बिल आ रहा है. प्रदेश के कई जिलों में तो यह भी देखा गया कि बिना बिजली के मीटर लगे ही बिल आ गए.

"माफ किए जाएं किसानों के बिल" उन्होंने आगे कहा कि जनता महंगाई की मार से त्रस्त है. छोटे कारोबारियों का व्यापार चौपट हो गया है. किसानों की फसलों की खरीद नहीं हो रही है. बाढ़, ओला और प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में उनकी कोई मदद नहीं होती. फसल बीमा योजना बड़ी कंपनियों की कमाई का साधन बनकर रह गई है.

प्रियंका ने आगे कहा कि इस महामारी में होना तो यह चाहिए कि बिजली बिलों की दरों में बड़े पैमाने पर कमी कर जनता को राहत दी जाती. प्रियंका ने किसानों के बिलों में माफी की मांग भी की. साथ ही उन्होंने बुनकरों-दस्तकारों, छोटे लघु उद्योगों को बिजली बिल भुगतान में रियायत दिए जाने की भी मांग की.

योगी सरकार से की ये तीन मांगें प्रियंका गांधी ने सरकार के सामने अपनी तीन मांगें भी रखी हैं. उन्होंने किसानों को मिल रही बिजली का रेट तत्काल प्रभाव से आधा किये जाने, बिजली मीटर घोटाले का सच सामने लाने, और बुनकरों-दस्तकारों, छोटे लघु उद्योगों को बिजली भुगतान में रियायत दिये जाने की मांग की.

ये भी पढ़ें:

यूपी: बिजली मीटर को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना लगे ही रीडिंग दे रहे हैं मीटर, कंपनी के खिलाफ FIR की मांग

यूपी: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने ठगे लाखों रुपये, इस तरह लोगों को अपने जाल में फंसाता था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
Uttarakhand High Court: दून की पहाड़ियों की तलहटी में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, सभी पक्षों से एक हफ्ते में मांगा जवाब
दून की पहाड़ियों की तलहटी में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, सभी पक्षों से एक हफ्ते में मांगा जवाब
यूपी चुनाव से पहले CM फेस के लिए योगी आदित्यनाथ के नाम पर सस्पेंस बना रहे पंकज चौधरी! ये है वजह?
यूपी चुनाव से पहले CM फेस के लिए योगी आदित्यनाथ के नाम पर सस्पेंस बना रहे पंकज चौधरी! ये है वजह?
'सबकी समस्या पर होगी कार्रवाई, चिंता न करें', जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद
'सबकी समस्या पर होगी कार्रवाई, चिंता न करें', जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget