एक्सप्लोरर

यूपी: बिजली मीटर को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना लगे ही रीडिंग दे रहे हैं मीटर, कंपनी के खिलाफ FIR की मांग

यूपी में बिजली मीटर को लेकर बड़ा खेल सामने आ रहा है. यहां कई जिलों में ऐसी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं जो हैरान करने वाली हैं. रायबरेली में सामने आये एक मामले में बिना मीटर लगाये ऑनलाइन फीडिंग का मामला सामने आया है.

लखनऊ. बिजली विभाग में स्मार्ट मीटर के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक मीटर से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है. रायबरेली में बिना मीटर लगाए ही ऑनलाइन फीड करने का घोटाला हुआ. साथ ही इन मीटर का इस्तेमाल कर पहले से चलते मीटर भी गायब कर दिए गए. वहीं, इटावा में भी बिजली मीटर से जुड़ी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. यहां बिना मीटर लगे ही उसकी रीडिंग 8 लाख 41 हज़ार यूनिट के पार तक पहुंच गई. राज्य उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने मामले में CBI जांच की मांग की है.

जीनस कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया

रायबरेली में अधिशासी अभियंता ने मीटर के घोटाले को लेकर जीनस पावर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाए. असल मे फर्म ने साइट पर मीटर लगाए बिना ही ऑनलाइन सिस्टम पर मीटर फीड कर दिया. साथ ही इन मीटर का इस्तेमाल कर चलते हुए कमर्शियल और रेजिडेंशियल मीटर बदल दिए गए और पुराने उतारे गए मीटर को गायब कर दिया. इससे लाखों के राजस्व का नुकसान हुआ. ये मीटर उन उपभोक्ताओं के यहां लगने थे जिनके यहां बिजली कनेक्शन नहीं था.

यूपी: बिजली मीटर को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना लगे ही रीडिंग दे रहे हैं मीटर, कंपनी के खिलाफ FIR की मांग

मामले का खुलासा तब हुआ जब बिना मीटर लगे ही उपभोक्ताओं को अनाप शनाप बिल पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया. बिजली विभाग के लोग जब फील्ड पर गए तो उपभोक्ताओं की नाराज़गी का शिकार होना पड़ा. इस बारे में अधिशासी अभियंता ने 13 अगस्त और 22 सितंबर को भी स्पष्टीकरण मांगा था. जिस पर कंपनी के प्रतिनिधि ने ये कहकर पल्ला झाड़ना चाहा कि मीटर लगाने वाली टीम के लोग अब वहां नही हैं और न ही उनके नियंत्रण में हैं. बहरहाल बिजली विभाग अब फर्म के खिलाफ फोर्जरी और गबन के मामले में FIR की तैयारी में है.

बिना लगे ही रीडिंग देने लगे मीटर

वहीं, इटावा में भी मीटर की गड़बड़ी से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है. यहां विद्युत भंडार केंद्र कुनैरा इटावा से भेजे गए मीटर बिना लगे पड़े पड़े ही रीडिंग देने लगे. एक मीटर की रीडिंग 8 लाख 41 हज़ार के पार पहुंच गई तो एक की पौने दो लाख के पार. इसी तरह 4 अन्य मीटर में भी हज़ारों यूनिट रीडिंग बिना मीटर लगे ही दिखने लगी. ये सभी 6 मीटर पावरटेक कंपनी के हैं. इस मामले में विद्युत परीक्षण शाला के सहायक अभियंता ने अधिशासी अभियंता को पत्र भेज फर्म के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है. वहीं, इन मामलों को लेकर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का कहना है कि बिजली मीटर के नाम पर हजारों करोड़ का खेल है. इसकी CBIजांच होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें.

प्राइमरी टीचर्स ट्रांसफर मामलाः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तबादलों पर लगी रोक हटाई, यूपी सरकार को मिली राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget