एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे कर्मी की हत्या, हमलावर की भी ट्रेन से कटकर मौत

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां रेलवे स्टेशन पर हमलावर ने रेलवे कर्मी की हत्या कर दी. जिसके बाद ट्रेन से कटकर हमलावर की भी मौत हो गई है.

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल अंतर्गत प्रयागराज जंक्शन पर बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. प्लेटफॉर्म नंबर 7/8 पर ड्यूटी कर रहे रेलवे कर्मी पर एक विक्षिप्त व्यक्ति ने लोहे की रॉड से अचानक हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई. हमले के बाद भागने की कोशिश कर रहा आरोपी खुद भी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी भी मौके पर मौत हो गई.

घटना रात करीब 9:30 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विक्षिप्त व्यक्ति आउटर की ओर से प्लेटफॉर्म पर आया और रेलवे के मैकेनिकल हेल्पर अमित कुमार पटेल पर अचानक रॉड से प्रहार कर दिया. हमला इतना तीव्र था कि अमित कुमार पटेल बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक कर्मी की पहचान वाराणसी निवासी अमित कुमार पटेल (नियुक्ति वर्ष 2019, कैरेज एंड वैगन विभाग) के रूप में हुई है.

भागने की कोशिश करते वक्त हमलावर की मौत
हमले के दौरान आरपीएफ जवान माधव सिंह भी हमलावर के हिंसक वार का शिकार हुए और घायल हो गए. इस पूरे घटनाक्रम के बाद विक्षिप्त हमलावर भागने की कोशिश में प्लेटफॉर्म पर दौड़ा, लेकिन उसी दौरान अप दिशा से आ रही पूर्वा एक्सप्रेस (12381) की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही GRP और RPF के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. प्रयागराज जीआरपी के एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, हेल्पर अमित कुमार पटेल प्लेटफॉर्म संख्या 7/8 पर ड्यूटी पर थे, तभी उन पर अचानक हमला हुआ. सिर में गहरी चोट लगने से उनकी मौत हो गई. घायल आरपीएफ जवान का इलाज जारी है.फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget