एक्सप्लोरर

Prayagraj News: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों और प्रशासन के बीच बातचीत जल्द, आंदोलनकारियों से की गई ये अपील

Allahabad University: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के मामले में प्रशासन और छात्रों के बीच जल्द बातचीत होने वाली है, रविवार को हुई बैठक में इसकी तिथि तय कर दी गई.

Prayagraj News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Allahabad Central University) में 4 गुना फीस बढ़ोतरी मामले में छात्रों के द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है. इसी के चलते यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रशासन और छात्रों के बीच 4 अक्टूबर को बातचीत होगी. इस बातचीत में जिला और पुलिस प्रशासन के लोग भी शामिल रहेंगे. इसी के मद्देनजर जिला और पुलिस प्रशासन ने रविवार को आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ डीएम ऑफिस के संगम सभागार में तकरीबन 3 घंटे की लंबी बैठक की जिसमें छात्रों से अपील की गई कि किसी भी तरह की हिंसा न की जाए.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
इस बैठक में कमिश्नर विजय विश्वास पंत, आईजी डॉ राकेश सिंह, डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी शैलेश पांडेय भी मौजूद रहे. जिला और पुलिस प्रशासन की इस पहल से खुश नजर आए छात्रों ने इस संभावित बैठक को लेकर सकारात्मकता दिखाई. साथ ही छात्रों को उम्मीद है कि 4 अक्टूबर को होने वाली बैठक में जरूर कोई नतीजा निकलेगा. ऐसे में  4 गुना फीस बढ़ोतरी को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे छात्रों से प्रशासन द्वारा अपील की गई कि इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि किसी भी तरह की हिंसा न हो.

यह भी पढ़ें:- UP Politics: जातीय गणित साधने यूपी में उतरी कांग्रेस की नई टीम, इन नेताओं के जरिए बिसात बिछाने की तैयारी में पार्टी

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इन दिनों चार गुना फीस बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन चल रहा है. जहां बीते 27 सितम्बर को आंदोलन इतना बढ़ गया कि छात्रों की पुलिस से तीखी झड़प हो गई. छात्रों और पुलिस के बीच देर तक धक्का-मुक्की भी हुई. इस दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस में अफरा-तफरी मची रही. यह झड़प उस दौरान हुई जब आंदोलन कर रहे छात्रों में से कुछ ने भू समाधि लेने का ऐलान किया था. भू समाधि लेने की कोशिश करते छात्रों को पुलिस ने जबरन हटाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते छात्रों और पुलिस कर्मियों में झड़प हो गई और धक्का-मुक्की भी की गई.

यह भी पढ़ें:- Kanpur Road Accident: कानपुर के कोरथा गांव में चारों तरफ छाया मातम, कई घरों से एक साथ निकली लाशें, टूटा दुखों का पहाड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget