एक्सप्लोरर

Magh Mela 2024: प्रयागराज माघ मेले को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी, श्रद्धालुओं के लिए होंगी ये व्यवस्थाएं

Prayagraj News: प्रयागराज में मकर संक्रांति से लगने वाले माघ मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. माघ मेले को महाकुंभ मेले के रिहर्सल के तौर पर आयोजित किया जाएगा.

Magh Mela 2024: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में मकर संक्रांति से शुरू हो रहे माघ मेले (Magh Mela 2024) की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं. इस बार के माघ मेले को साल भर बाद होने वाले महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर आयोजित किया जाएगा. इसके मद्देनजर पुलिस महकमे की तरफ से आज भूमि पूजन किया गया. हवन-पूजन कर माघ मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की गई. मेला क्षेत्र में इस जगह पुलिस लाइंस स्थापित किया जाएगा.

मेले में रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा 
एडीजी जोन भानु भास्कर ने कहा है कि माघ मेले में इस बार पिछली बार की तुलना में एक थाना और दो चौकियों रहेंगी. इसके अलावा माघ मेले की ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. ताकि माघ मेले में आने वाली चुनौतियों से पुलिसकर्मी आसानी से निपट सकें. इसके अलावा महिलाओं और बच्चों के लिए भी विशेष सतर्कता बढ़ाते हुए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. 

ड्रोन से होगी मेला क्षेत्र की निगरानी 
माघ मेले के हर सेक्टर में ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी. इसके अलावा सुरक्षा को लेकर डिजिटल तकनीक का भी सहारा लिया जाएगा. माघ मेले में बनने वाले स्नान घाटों पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की भी संख्या बढ़ाई जाएगी. संगम में जल बोट की भी संख्या बढ़ाई जाएगी.

माघ मेले में किसी आतंकी इनपुट को देखते हुए सीआरपीएफ के अलावा एटीएस और एसटीएफ जैसी एजेंसियां भी मुस्तैद रहेंगी. एडीजी जोन के मुताबिक इस बार के माघ मेले में करीब 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. उसी के मद्देनजर तैयारियां की जा रही हैं.

बनाए जाएंगे 6 पांटून ब्रिज 
वहीं डीएम प्रयागराज नवनीत सिंह चहल के मुताबिक इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच के बजाय 6 पांटून ब्रिज बनाए जाएंगे. इस बार का माघ मेला भी 5 सेक्टर में बसाया जाएगा. माघ मेले की शुरुआत 15 जनवरी को मकर संक्रांति से हो रही है. मेले का समापन 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर होगा. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के कार्यक्रम में पाकिस्तानी कलाकार करेंगे परफॉर्म, भव्य होगी श्रीरामलीला

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget