एक्सप्लोरर

हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटे डॉक्टर्स, OPD खुलने के बाद अस्तपताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

UP News: सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद प्रयागराज में भी डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है. मरीजों ने डॉक्टरों से भविष्य में हड़ताल पर नहीं जाने की अपील की है.

Prayagraj News: कोलकाता की घटना के विरोध में देश के तमाम हिस्सों के रेजिडेंट डॉक्टर्स लगातार हड़ताल पर थे. संगम नगरी प्रयागराज में भी डॉक्टर्स की इस हड़ताल का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा था. हालांकि सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद डॉक्टर ने अपनी हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है. प्रयागराज के डॉक्टर्स भी आज से काम पर वापस लौट आए हैं. डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद प्रयागराज के अस्पतालों में आज मरीजों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी है. पर्चा बनाने वाले काउंटर से लेकर ओपीडी रूम तक मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली है.

तमाम लोगों का नंबर घंटों बाद आया. इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि लोगों के लिए राहत की बात सिर्फ इतनी रही कि ग्यारह दिनों की हड़ताल के बाद डॉक्टर्स ने आज से मरीजों को देखना शुरू कर दिया है. हड़ताल के दौरान मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. तमाम लोग तो ऐसे थे जो प्राइवेट अस्पतालों का महंगा खर्च कर पाने की स्थिति में नहीं थे और रोजाना सरकारी अस्पतालों के चक्कर काट कर वापस लौट जा रहे थे.

ओपीडी खुलने के बाद उमड़ी लोगों की भीड़
प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में तो आज इतनी भीड़ उमड़ी कि पर्चा और दवा काउंटर से लेकर ओपीडी तक तिल रखने की जगह नहीं बची. इससे लोग घंटों अलग-अलग जगह पर लाइन में लगे रहने को मजबूर रहे. मरीज का कहना है कि हड़ताल खत्म होने के बाद एक-दो दिनों तक स्टाफ बढ़ाकर काम किया जाना चाहिए था. मरीजों ने डॉक्टर से भविष्य में हड़ताल पर नहीं जाने की भी अपील की है. डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने से मरीजों ने राहत की सांस ली है. 

ये भी पढ़ें: काठमांडू जा रही यूपी की बस नदी में गिरी, महाराजगंज SDM जाएंगे नेपाल, ADM करेंगे कोआर्डिनेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एटा में 2022 में BJP की जीत, 2024 में सपा ने पलटी बाजी; क्या 2027 में भी जारी रहेगा बदलाव?
एटा में 2022 में BJP की जीत, 2024 में सपा ने पलटी बाजी; क्या 2027 में भी जारी रहेगा बदलाव?
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
ओपी राजभर ने अखिलेश को कहा भगोड़ा, कांग्रेस विवाद पर दिया बयान
ओपी राजभर ने अखिलेश को कहा भगोड़ा, कांग्रेस विवाद पर दिया बयान
'मुसलमान बेवजह समाजवादी पार्टी...', ओवैसी के बयान का ओपी राजभर ने किया समर्थन
'मुसलमान बेवजह समाजवादी पार्टी...', ओवैसी के बयान का ओपी राजभर ने किया समर्थन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget