एक्सप्लोरर

काठमांडू जा रही यूपी की बस नदी में गिरी, महाराजगंज SDM जाएंगे नेपाल, ADM करेंगे कोआर्डिनेट

Nepal Bus Accident: नेपाल में भारतीय यात्री बस के नदी में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हैं.

Kathmandu Bus Accident: नेपाल की राजधनी काठमांडू के लिए जा रही यूपी की बस नदी में गिर गई है. यह दुर्घटना नेपाल के तनहुन में हुई. जानकारी के अनुसार इस घटना में कई लोग मारे गए हैं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा कि इस घटना के संबंध में, हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या राज्य से कोई इसमें शामिल है. राहत आयुक्त ने कहा कि हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या कोई यूपी का व्यक्ति इसमें शामिल है. एसडीएम महाराजगंज को नेपाल भेजा जा रहा है. एडीएम महाराजगंज कोआर्डिनेट करेंगे.

नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई है. जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने पुष्टि की कि, "यूपी 53 एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है." अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. बस  गोरखपुर के केसरवानी ट्रेवल्स की बताई जा रही है.

 

15 लोग बोलने में सक्षम, 14 की मौत
जानकारी के अनुसार पोखरा से काठमांडू आते समय एक यात्री बस के मार्स्यांगडी नदी में गिरने के बाद 29 लोगों को बचाया गया है. 14 लोगों की मौत हुई है.
गंडकी प्रांत पुलिस कार्यालय पोखरा के अनुसार, 15 लोग बोलने में सक्षम हैं.

पुलिस ने शुरू में अनुमान लगाया कि बस में 40 यात्री थे.  प्रांतीय पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवींद्र रेग्मी ने कहा, बाकी यात्रियों के लिए तलाशी अभियान जारी है. बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है. हादसे में बचाए गए लोगों और विमान में सवार अन्य यात्रियों की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है.

इस घटना पर यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी. घटना पर शोक जताते हुए सिंह ने लिखा- नेपाल के पोखरा से काठमांडू जाते समय गोरखपुर के प्राइवेट बस की दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव मदद करने के निर्देश दे दिए गए हैं.

Sambhal News: यूपी में मुस्लिम और हिन्दू लड़की को एक दूसरे से प्यार, संभल से गईं हरिद्वार और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget