एक्सप्लोरर

प्रयागराज : प्याज की आसमान छूती कीमतों पर टूटी सरकारी अमले की नींद, बारह टीमें कसेंगी मुनाफाखोरों पर शिकंजा

प्याज की आसमान छूती कीमतों पर नियंत्रण के लिये सरकार और प्रशासन हरकत में आया है। जमाखोरों व मुनाफाखोरों पर कार्रवाई प्रशासन टीम बनाकर अब छापेमारी करेगी।

प्रयागराज,एबीपी गंगा। संगम नगरी प्रयागराज में प्याज की बढ़ी कीमतों से लोगों को राहत दिलाने के लिए सरकारी अमला भी कुम्भकर्णी नींद से जाग उठा है। इसके तहत जिला प्रशासन ने जमाखोरों और मुनाफाखोरों पर नकेल कसने के लिए मजिस्ट्रेटों की अगुवाई में बारह टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर लोगों को कम कीमत पर प्याज मुहैया कराएंगी। इनमे से चार टीमें शहरी इलाके में काम करेंगी, जबकि आठ टीमें ग्रामीण इलाकों में। इसके साथ ही केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक प्याज के थोक और फुटकर विक्रेताओं के लिए भंडारण की सीमा भी तय कर दी गई है। इसके तहत प्याज के थोक कारोबारी पचास मिट्रिक टन और फुटकर व्यापारी दस मिट्रिक टन तक प्याज का भंडारण कर सकेंगे। ये भंडारण की सीमा प्याज के कारोबारियों पर तीस नवम्बर तक लागू रहेगी।

एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया के मुताबिक जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर प्याज की जमाखोरी और मुनाफाखोरी को रोकने के लिए शहरी क्षेत्र में एसीएम वन, टू,थ्री और फोर के नेतृत्व में चार प्रवर्तन टीमों का गठन किया गया है। जिसमें एक-एक सप्लाई इंस्पेक्टर और एक-एक मार्केटिंग इंस्पेक्टर को भी शामिल किया गया है। जबकि मंडी समिति के सचिव को भी टीमों के साथ प्याज के जमाखोरों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं जिले की आठ ग्रामीण तहसीलों में भी एसडीएम के नेतृत्व में टीमें गठित कर दी गई हैं। जो प्याज के बड़े कारोबारियों के गोदामों पर छापेमारी की कार्रवाई करेंगी।

कारोबारियों के मुताबिक प्रयागराज में प्याज की कीमतों में थोड़ा ठहराव आया है। प्याज की कीमतें जहां थोक मंडी में 45 से 50 रुपये प्रति किलो हैं, वहीं फुटकर में यह सत्तर से अस्सी रुपये रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही है। दुकानदारों के मुताबिक दीपावली के पर्व के बाद नई प्याज मार्केट में आने पर ही उपभोक्ताओं को प्याज की बढ़ी कीमतों से राहत मिल सकती है। फिलहाल प्रयागराज की मंडी में इन दिनों नासिक से प्याज की आपूर्ति हो रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, 3 की मौत
‘गजनवी’ वाले बयान पर एसटी हसन का पलटवार, 'आज भी कुछ गजनवी पैदा हो गए'
‘गजनवी’ वाले बयान पर एसटी हसन का पलटवार, 'आज भी कुछ गजनवी पैदा हो गए'
यूपी से BJP किसे भेजेगी राज्यसभा? स्मृति ईरानी समेत इन नामों पर चर्चा
यूपी से BJP किसे भेजेगी राज्यसभा? स्मृति ईरानी समेत इन नामों पर चर्चा
यूपी चुनावों के लिए BJP का माइक्रो प्लान तैयार, इन बूथों पर होगा फोकस
यूपी चुनावों के लिए BJP का माइक्रो प्लान तैयार, इन बूथों पर होगा फोकस

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
खेत में घास उगाकर कैसे होती है कमाई, जान लीजिए तरीका
खेत में घास उगाकर कैसे होती है कमाई, जान लीजिए तरीका
Induction Cooktop Cleaning Tips: क्या गंदा हो गया है इंडक्शन चूल्हा? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
क्या गंदा हो गया है इंडक्शन चूल्हा? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
Embed widget