एक्सप्लोरर

अतीक अहमद के रिश्तेदार जैद पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जल्द होगी संपत्ति कुर्क

Atiq Ahamed News: माफिया अतीक का करीबी रिश्तेदार मोहम्मद जैद पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है. जैद एक स्कूल में टीचर है. टीचर होने की वजह से ही लोग उसे जैद मास्टर के नाम से भी पुकारते हैं. 

Atiq Ahamed News: माफिया अतीक अहमद के साथ मौत के घाट उतारे गए उसके भाई अशरफ के साले मोहम्मद जैद उर्फ जैद मास्टर के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की है. प्रयागराज के शाहगंज थाने की पुलिस ने लगातार फरार चल रहे जैद मास्टर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई है. यह कार्रवाई जैद मास्टर के हटवा स्थित आवास पर गवाहों की मौजूदगी में कराई गई है. 

मोहम्मद जैद उर्फ जैद मास्टर के खिलाफ पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने और हत्या की साजिश रचने के मामले में पिछले दिनों प्रयागराज के शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. इस एफआईआर में जैद मास्टर के साथ ही उसके करीबी मोहम्मद हासिर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था. इलाहाबाद जिला कोर्ट से धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस जारी होने के बाद शाहगंज थाना पुलिस ने मुनादी कराकर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की है. 

प्रशासन ने की मुनादी का कार्रवाई
इसी मामले में जैद मास्टर के साथ आरोपी बनाए गए सैयद मोहम्मद हासिर के खिलाफ भी मुनादी की कार्रवाई की गई है. मोहम्मद हासिर के नखास कोहना स्थित घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने के बाद मुनादी की कार्रवाई की गई है. हासिर वक्त प्रॉपर्टी की देखभाल करने वाले मोहम्मद सियम का बेटा है. दोनों ही आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा करने और मुनादी कराने की कार्रवाई शाहगंज थाने के प्रभारी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में की गई है. 

शाहगंज थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह के मुताबिक पूरामुफ्ती इलाके की वक्फ संपत्ति के मुतवल्ली अम्माद हसन के सहयोगी फूलचंद्र केसरवानी ने जैद मास्टर और उसके करीबी मोहम्मद हासिर के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज कराई थी. दोनों के खिलाफ पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दोनों फरार चल रहे हैं. मोहम्मद जैद के खिलाफ 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. जबकि दूसरे आरोपी सैयद मोहम्मद हासिर के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं.

BJP गठबंधन को चुनौती देने यूपी आ रहे चिराग पासवान! LJP सांसद बोले- 'बिहार से बाहर NDA के साथ नहीं'

जल्द हो सकती है संपत्ति कुर्क
शाहगंज थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह के मुताबिक डुगडुगी के साथ मुनादी कराकर कुर्की का नोटिस चस्पा करने के बाद अगर दोनों आरोपी कोर्ट या पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करते हैं तो जल्द ही दोनों की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी. गौरतलब है कि माफिया अतीक का करीबी रिश्तेदार मोहम्मद जैद एक स्कूल में टीचर है. टीचर होने की वजह से ही लोग उसे जैद मास्टर के नाम से भी पुकारते हैं. 

पुलिस अफसरों के मुताबिक जैद मास्टर की बहन और अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा उर्फ रूबी प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल शूटआउट केस में आरोपी है. जैनब फातिमा लगातार फरार चल रही है. पुलिस जैनब और उसकी जेठानी यानी माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश कर रही है. उमेश पाल और पुलिस के दो कांस्टेबल के चर्चित शूटआउट केस में माफिया अतीक के परिवार की तीन महिलाएं वांटेड है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget