एक्सप्लोरर

अतीक अहमद के भाई अशरफ की कुर्क जमीन पर कब्जे का खेल, 3 बिल्डरों पर FIR दर्ज

प्रशासन को जानकारी होने के साथ ही बुलडोजर कार्रवाई की गयी और सोमवार लेखपाल मनीष कुमार ने बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद नसरत और मोहम्मद आफताब अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की कुर्क की गई जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर उस पर प्लाटिंग करके बेच भी दिया. जबकि पुलिस को कानों-कान खबर नहीं हुई है.

प्रशासन को जानकारी होने के साथ ही बुलडोजर कार्रवाई की गयी और सोमवार लेखपाल मनीष कुमार ने बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद नसरत और मोहम्मद आफताब अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है. ये अतीक अहमद के फाइनेंसर बताए जा रहे.

यह भी पढ़ें: भूपेंद्र चौधरी की सपा चीफ को दो टूक, कहा- चवन्नी वाले बयान पर माफी मांगे अखिलेश

क्या है पूरा मामला ?

दर्ज एफआईआर के मुताबिक, अतीक अहमद के फाइनेंसर बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद नसरत और मोहम्मद आफताब अहमद ने शाहा उर्फ पीपल गांव की आराजी संख्या 1115 (रकबा  0.4680) जमीन पर कब्जा कर लिया था. जबकि यह जमीन गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गयी थी.और इसका कस्टोडियन संबंधित थाना प्रभारी को बनाया गया था.

22 अगस्त को चला बुलडोजर 

प्रशासन को जमीन पर कब्जे की खबर पता लगते ही स्थानीय अधिकारी हरकत में आए, जिसमें 22 अगस्त को SDM सदर की मौजूदगी में कब्जे पर बुलडोजर चलाकर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया.

इस पूरे मामले ने ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर सवाल खड़े कर दिया हैं, कि आखिर अतीक अहमद के भाई अशरफ की कुर्क जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कैसे कर लिया? फिर इसे किसकी शह या मिलीभगत से प्लाटिंग कर बेचा गया ? जबकि थाना प्रभारी कस्टोडियन था फिर यह सब कैसे हो गया ? इन सब सवालों के जवाब मिलना बाकी हैं. फिलहाल पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

15 अप्रैल को दोनों भाइयों की हुई थी हत्या 

बता दें कि अतीक अहमद को 2023 में उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी बनाया गया था . जबकि 15 अप्रैल 2023 में अस्पताल ले जाते समय तीन हमलावरों ने उसे और उके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसका बेटा असद भी मुठभेड़ में मारा गया था. उसकी संपत्तियां गैंगस्टर एक्ट में कुर्क कर ली गयीं हैं. अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत अभी हाल में कार एक्सीडेंट में हुई थी.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आशुतोष नेगी पर FIR, CM धामी पर पोस्ट को लेकर घिरे

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget