एक्सप्लोरर

UP: बाहुबली अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद ने कोर्ट में किया सरेंडर, STF कर रही थी तलाश

बाहुबली अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.  अली अहमद पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था.

UP News: बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के फरार चल रहे छोटे बेटे अली अहमद उर्फ अली अतीक (Ali Atiq) ने गिरफ्तारी का दबाव बढ़ने पर शनिवार को नाटकीय घटनाक्रम के तहत जिला अदालत प्रयागराज (Prayagraj) में सरेंडर कर दिया. अली अहमद अपने वकीलों के साथ दोपहर करीब 1 बजे जिला कोर्ट पहुंचा और ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट चतुर्थ शालिनी विधेय की कोर्ट में सरेंडर कर दिया. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने अली अहमद की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया. कोर्ट ने अली अहमद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया है.

रिश्तेदार जीशान ने रंगदारी मांगने पर दर्ज कराया था केस

गौरतलब है कि अली अहमद के खिलाफ उसके रिश्तेदार जीशान ने ही 31 दिसंबर 2021 को करेली थाने में पांच करोड़ की रंगदारी मांगने, मारपीट करने और गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कराया था. अली अहमद पर आरोप है कि वह अपने साथियों संग उसके घर गया था. उसने गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद अपने पिता से जीशान की फोन पर बात कराई थी और जीशान के साथ मारपीट की थी. आरोप है कि बाहुबली अतीक अहमद ने जीशान की जमीन अपनी पत्नी के नाम करने के लिए धमकाया था. इसको लेकर जीशान ने केस दर्ज कराया था और उसके बाद से ही अली अहमद फरार चल रहा था. 

यूपी एसटीएफ ने बंगाल में की थी छापेमारी

अली पर आईजी प्रयागराज रेंज ने 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था. अली अहमद की अग्रिम जमानत अर्जी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी. जिसके बाद उसके वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी लेकिन यह अर्जी 15 जुलाई को अतीक अहमद के वकीलों ने वापस ले ली थी. हालांकि इस मामले में यूपी एसटीफ उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी. एसटीएफ ने 21 जुलाई को पश्चिम बंगाल में छापेमारी की थी. लेकिन इसके पहले ही अली अहमद और उसका भाई मोहम्मद उमर वहां से फरार हो गया था. अली अहमद के बड़े भाई मोहम्मद उमर पर भी सीबीआई ने 2 लाख का इनाम घोषित किया हुआ है. वह भी फरार चल रहा है. 

UP News: आजमगढ़ के जहरीली शराब कांड में आरोपी बनाए गए सपा विधायक, पुलिस ने किया ये खुलासा

अतीक के बड़े पर भी चल रही है जांच

मोहम्मद उमर पर अतीक अहमद के बिजनस पार्टनर कारोबारी मोहित जायसवाल को लखनऊ से अगवा कर देवरिया जेल ले जाने और पिटवाने का आरोप है. इस मामले में लखनऊ की कृष्णा नगर थाने में मुकदमा दर्ज है. मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी. अली अहमद के वकील खान शौलत हनीफ के मुताबिक अब इस मामले में वह अदालत में जमानत अर्जी दाखिल करेंगे. उन्होंने कहा है कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है, जहां से उन्हें इंसाफ मिलेगा. बता दें कि इसी मुकदमे में अली अहमद के साथ दो अन्य आरोपी संजय सिंह और इमरान गुड्डू को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत भी मिली हुई है.

ये भी पढ़ें -

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी और राजभर को अखिलेश यादव की चुनौती, पूर्वांचल के लिए बनाया ये मेगा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget