एक्सप्लोरर

संगम नगरी प्रयागराज में होली से पहले निकाली गई अनूठी हथौड़ा बारात, सदियों पुरानी है परंपरा

Prayagraj News: प्रयागराज में निकाली गई इस बारात में सिर पर लाल पगड़ी बांध बाराती बने सैकड़ों हुलियारों की टोली ढोल-नगाड़ों व बैंड बाजों पर थिरकती हुई मस्ती के अलग ही रंग बिखेर रही थी.

UP News: संगम नगरी प्रयागराज में होली की शुरुआत अनूठी हथौड़ा बारात निकाले जाने की परम्परा के साथ होती है.अल्हड़पन और मस्ती में सराबोर इस अनूठी बारात में दूल्हा एक हथौड़े को बनाया जाता है तो बाराती के तौर पर सिर पर लाल पगड़ी बांधे सैकड़ों हुलियारों की टोली ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजों की धुन पर झूमती-नाचती हुई इसमें शामिल होती है. बिजली की रंगीन रोशनियों और आतिशबाजी के बीच इस साल की हथौड़ा बारात भी पूरी शान-ओ-शौकत के साथ निकाली गई. प्रतीकात्मक तौर पर इक्कीस तोपों की सलामी के बीच निकाली गई इस अनूठी बारात को देखने के लिए शहर की सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.

होली की मस्ती के जितने रंग हैं, उतनी ही अलग व अनूठी हैं इसको मनाने की परम्पराएं. होली के रंगों को और चटख करती इन्हीं परम्पराओं में एक हैं संगम नगरी प्रयागराज के हुरियारों की अनूठी हथौड़ा बारात. सदियों से चली आ रही परम्पराओं के मुताबिक प्रयागराज में होली के आगाज के ऐलान के लिए इस बार भी हथौड़े की बारात पुराने खास अंदाज में पूरी शान-ओ-शौकत के साथ निकाली गई. इस बारात के लिए सबसे पहले दूल्हे राजा यानी हथौड़े को सजाया गया. किसी की नजर न लगे, इसलिए दूल्हे राजा की नजर उतारी गयी, काला टीका लगाया गया और फिर मेहमानों ने उसकी आरती की. घंटों संजने सँवरने के बाद  दूल्हे राजा बैंड बाजे और डीजे की धुनों के बीच पूरी शान से शहर की सड़कों पर निकले.

 बरातियों का स्वागत सब्जियों की माला के साथ किया गया

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि और शहर के मेयर गणेश केसरवानी आगे-आगे खास अंदाज वाली इस शाही शादी की अगुआई कर रहे थे तो बिजली की रंगीन रोशनियां और भव्य आतिशबाजी इस बारात में चार चाँद लगा रहे थे. सिर पर लाल पगड़ी बांध बाराती बने सैकड़ों हुलियारों की टोली ढोल-नगाड़ों व बैंड बाजों पर थिरकती हुई मस्ती के अलग ही रंग बिखेर रही थी. इस बार की हथौड़ा बारात में भी वही भव्यता नजर आई, जो किसी शाही शादी में देखने को मिलती है. खास होलियाना मूड में सराबोर बरातियों का स्वागत सब्जियों की माला के साथ किया गया तो इस बार हथौड़े की शादी महंगाई डायन के पुतले के साथ कराई गई, ताकि हथौड़ा अपने वार से उनका खात्मा कर सके.

होलिका दहन के बाद मुर्दे की बारात निकाले जाने की भी परंपरा

हथौड़े की बारात के अगले दिन प्रयागराज में मुदगर बारात और होलिका दहन के बाद मुर्दे की बारात निकाले जाने की भी परंपराएं हैं. होली पर अपने खास व अनूठे अंदाज में निकलने वाली इन बारातों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. समूचे देश में होली भले ही एक दिन मनाई जाती हो लेकिन संगम नगरी प्रयागराज की सड़कों पर होली के रंग पूरे तीन दिनों तक अलग-अलग अंदाज व परंपराओं के बीच बिखेरे जाते हैं.

'जिन्‍हें रंग से परहेज वो घर नहीं देश छोड़कर चले जाएं', होली से पहले योगी के मंत्री की दो टूक

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
Embed widget