एक्सप्लोरर

50 हजार का इनामी गुफरान उर्फ छंगू प्रतापगढ़ से अरेस्ट, हिंसक झगड़े और CLA एक्ट में था वांछित

UP News: यूपी STF ने प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुफरान उर्फ छंगू को गिरफ्तार किया है. आरोपी कई गंभीर धाराओं में वांछित था.

Pratapgarh News: यूपी एसटीएफ को सोमवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तर प्रदेश ने प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुफरान उर्फ छंगू को गिरफ्तार किया है. आरोपी कई गंभीर धाराओं में वांछित था और काफी दिनों से फरार चल रहा था.

एसटीएफ के अनुसार गुफरान उर्फ छंगू निवासी खमपुर थाना दिलीपपुर प्रतापगढ़ को 30 जून की सुबह करीब 11:40 बजे कलियना नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया. वह फरार रहने के दौरान लगातार अपनी पहचान छुपा रहा था और किसी बड़े अपराध की फिराक में था.

अपराधी पर घोषित था 50 हजार इनाम
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गुफरान पर 17 जून 2025 को थाना पट्टी क्षेत्र में इखलाक नामक व्यक्ति और उसके साथियों से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है. इस घटना के बाद पीड़ित अल्ताफ अहमद ने पट्टी थाने में FIR दर्ज कराई थी जिसमें आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 191(2), 191(3), 190, 115(2), 61(2), 109(1), 351(3) और 7 सीएलए एक्ट लगाई गई थीं. तभी से वह फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था.

एसटीएफ प्रयागराज इकाई को सूचना मिली कि गुफरान किसी अन्य जगह भागने की तैयारी में है. इसके बाद डीएसपी शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की. टीम में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल साजित अली, प्रभंजन पांडेय, अजय सिंह यादव और चालक रामलखन पाल शामिल थे.

CLA एक्ट में था वांटेड
सूत्रों के अनुसार गुफरान का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है. सीएलए एक्ट (Criminal Law Amendment Act) के तहत उस पर शांति भंग करने भीड़ को उकसाने और अवैध गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप है. CLA यानी क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट का इस्तेमाल आमतौर पर उन मामलों में किया जाता है जहां भीड़ इकट्ठा कर उपद्रव फैलाया गया हो या किसी समुदाय विशेष को निशाना बनाया गया हो.

गिरफ्तारी के बाद गुफरान को पट्टी थाने लाया गया और वहीं दर्ज मामले में उसे दाखिल कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. स्थानीय पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

एसटीएफ ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही साफ कर चुके हैं कि अपराधी या तो जेल में होंगे या प्रदेश से बाहर. इसी दिशा में एसटीएफ लगातार फरार और इनामी अपराधियों को निशाना बना रही है.

ये भी पढ़ें: यूपी: बागपत में क्रिकेट विवाद पर सिपाही अजय की हत्या, प्राइमरी स्कूल टीचर पर आरोप

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget