एक्सप्लोरर

यूपी में बीजेपी को मिलेंगी सिर्फ 44 सीटें! Poll Dairy के Exit Poll में बड़ा दावा

Poll Dairy Exit Poll: पोल डायरी के सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन साल 2019 और 2014 के मुकाबले बेहद खराब रह सकता है. पार्टी के वोट बैंक में गिरावट आने का अनुमान है.

Poll Dairy Exit Poll: लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिसमें अपने-अपने आंकलन के आधार पर कई तरह के दावे किए गए हैं. इन्हीं में एक पोल डायरी ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. पोल डायरी के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन को ज़बरदस्त झटका लगते दिख रहा है. वहीं बीजेपी को वोट प्रतिशत में भी खासी गिरावट देखने को मिल रही है. 

पोल डायरी के सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन साल 2019 और 2014 के मुकाबले बेहद खराब रह सकता है. इस सर्वे में बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले 18 सीटों पर नुक़सान होता दिख रहा है. जबकि इसका सीधा फ़ायदा सपा-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को हो रहा है, वहीं इंडिया गठबंधन के खाते में वोट प्रतिशत में भी खासी बढ़ोतरी हुई है.

बीजेपी को झटका लगने का अनुमान 

इस एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, पांच सीटों पर उनके सहयोगी है इनमें से बीजेपी को 44-62 सीटें आने का अनुमान है जबकि बीजेपी के घटक दल सभी पांचों सीटें जीत रहे हैं. वहीं वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को यहां 45.34 फीसद वोट मिल सकता है. पिछली बार यूपी में बीजेपी को 50 फीसद से ज़्यादा वोट मिले थे. 

इंडिया गठबंधन को इतनी सीटें मिलने का दावा

वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन को यहां अच्छी खासी बढ़त मिलते दिख रही है और कांग्रेस व सपा के वोट शेयर में भी बढ़ोतरी हुई है. पोल डायरी के एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में इंडिया अलाइंस को 17-27 सीटों मिलने का अनुमान है. इनमें कांग्रेस के खाते में 3-5 और समाजवादी पार्टी को 14-22 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 6.78 फ़ीसद वोटर शेयर और  सपा को 22.87 वोट शेयर मिलने का अनुमान है. यहीं नहीं यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली बहुजन समाज पार्टी भी 0-1 सीट जीत सकती है. बसपा का वोट शेयर 13.54 रहने का अनुमान है. 

Exit Polls 2024 पर गदगद हुए कांग्रेस के पूर्व नेता, पीएम मोदी का नाम लिख कर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget