एक्सप्लोरर

Exit Polls 2024 पर गदगद हुए कांग्रेस के पूर्व नेता, पीएम मोदी का नाम लिख कर किया बड़ा दावा

सभी एग्जिट पोल लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की प्रचंड जीत दिखा रहे हैं. एग्जिट पोल के आंकड़े से उत्साहित भाजपा अब दावा कर रही है कि पार्टी इस बार दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है.

UP Lok Sabha Election Exit Polls 2024: लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले एग्जिट पोल्स के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के पार एक बार फिर जाती दिख रही है. अब इस पर कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी है.  उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- मोदी की “साधना” की “शक्ति” की “झलक” दिखाई देने लगी. #ExitPoll इसके अलावा कृष्णम ने लिखा कि राम की “चौखट” पे चले जाते तो इतनी “दुर्गति” ना होती.

इससे पहले शनिवार को आए तमाम एग्जिट पोल ने BJP और एनडीए गठबंधन के खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी है. लगभग सभी एग्जिट पोल लोकसभा चुनाव में BJP और एनडीए की प्रचंड जीत दिखा रहे हैं. एग्जिट पोल के आंकड़े से उत्साहित BJP अब दावा कर रही है कि पार्टी इस बार दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है और साथ ही एनडीए गठबंधन देशभर में 400 सीटों का आंकड़ा भी पार करने जा रहा है.

रिपब्लिक भारत मैट्राइज ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 353 से 368 सीटें मिलने का दावा किया है. वहीं इंडिया न्यूज डी डायनामिक्स एनडीए गठबंधन को 371 से ज्यादा सीटें दे रहा है. रिपब्लिक टीवी पी मार्क ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 359 सीटें मिलने का दावा किया है. टाइम्स नाउ की मानें तो एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार 358 सीटों पर जीत हासिल कर सकते हैं.

न्यूज़-24 टुडेज चाणक्य ने तो अपने एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन का आंकड़ा 400 पार जाने की बात कह दी है. वहीं एबीपी - सी वोटर्स सहित कई अन्य टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने भी BJP के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन की बड़ी जीत का दावा किया है.

खरगे ने किया 295+ का दावा
एग्जिट पोल के आंकड़ों से उत्साहित केंद्रीय मंत्री एवं BJP के वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह पुरी ने दावा किया है कि इस बार BJP दक्षिण भारत में सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनने जा रही है. कर्नाटक और केरल सहित दक्षिण भारत के राज्यों में BJP का मत प्रतिशत भी बढ़ने जा रहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दावे पर कटाक्ष करते हुए पुरी ने कहा कि खरगे ने जो 295 प्लस सीटों का दावा किया है, वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने के जैसा ही है. कांग्रेस 328 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है और उसमें से उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में कांग्रेस के पास कुछ है ही नहीं.

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां BJP मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास के कामों की बात कर रही है और तीसरी बार सरकार बनाने के बाद उनकी सरकार उन्ही कामों को आगे बढ़ाएगी, जबकि विरोधी दल खटाखट और फटाफट की बात कर रहे हैं. चुनाव के नतीजे जैसे ही आएंगे, वैसे ही राहुल गांधी तो थाईलैंड, स्पेन या जहां भी उन्हें जाना होगा, चले जाएंगे और जवाब तो मल्लिकार्जुन खरगे को ही देना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा

Embed widget