एक्सप्लोरर

रेत की आकृति से होगा पीएम मोदी का स्वागत, कार्यक्रम में मिलेगा मिट्टी के मटके का पानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज दौरे को देखते हुए खास तैयारियां की गई हैं। एक हजार के करीब टॉयलेट बनाए गए हैं। लोग प्लास्टिक की बोतलों से पानी न पियें, इसके लिए आयोजन स्थल पर मिट्टी के घड़ों का इंतजाम किया गया है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल प्रयागराज में 27 हजार दिव्यांगों व बुजुर्गों को सहायता उपकरण बांटेंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में उनकी पसंद और संदेशों का खास ख्याल रखते हुए सभी इंतजाम किये जा रहे हैं। पॉलिथीन का उपयोग न करने, स्वच्छता और स्वदेशी के उनके संदेशों पर अमल करते हुए तैयारियां की जा रही हैं। पूरे कार्यक्रम स्थल (परेड ग्राउंड) को नो प्लास्टिक जोन घोषित किया गया है। यहां पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

सभी ब्लॉकों में डस्टबिन रखकर सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक हजार के करीब टॉयलेट बनाए गए हैं। लोग प्लास्टिक की बोतलों से पानी न पियें, इसके लिए आयोजन स्थल पर मिट्टी के घड़ों का इंतजाम किया गया है। परेड ग्राउंड पर 1500 मटके रखे गए हैं। इन मटकों में टोटियां लगीं हुई हैं, जिससे लोग पानी निकालकर पी सकेंगे। ये मटके यहां आने वाले लोगों को खासा प्रभावित तो कर ही रहे हैं साथ ही स्वदेशी सामानों के उपयोग के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।

रेत की आकृति से होगा पीएम मोदी का स्वागत, कार्यक्रम में मिलेगा मिट्टी के मटके का पानी

संगम नगरी प्रयागराज में पीएम नरेंद्र मोदी का अनूठे अंदाज में स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत में परेड ग्राउंड के आयोजन स्थल को खूबसूरती से सजाया जा रहा है तो साथ ही मंच के ठीक बगल रेत के जरिये उनकी आदमकद आकृति भी उकेरी जा रही है। रेत से रेत पर तैयार होने वाली यह आकृति पीएम मोदी के स्वागत के लिए बनाई जा रही है। इसे इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स तैयार कर रहे हैं।

रेत की आकृति से होगा पीएम मोदी का स्वागत, कार्यक्रम में मिलेगा मिट्टी के मटके का पानी

यह आकर्षक आकृति पीएम मोदी के आने से पहले तैयार हो पाएगी। पीएम मोदी की आकृति के ठीक बगल दिव्यांगों के दो उपकरणों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। रेत यानी बालू से तैयार की जा रही पीएम मोदी की इस आकृति को तकरीबन एक दर्जन कलाकारों की टीम तैयार कर रही है। यह बेहद आकर्षक है और लोगों को खासी लुभा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget