एक्सप्लोरर

PFI आतंकियों ने दी STF को कई महत्वपूर्ण जानकारी, शाहीनबाग स्थित PFI मुख्यालय पर चला तलाशी अभियान

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के मिलेट्री कमांडर अंसद बदरुद्दीन और बम बनाने के एक्सपर्ट फिरोज खान एसटीएफ को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं. पूछताछ के दौरान उन्होंने पीएफआई के दिल्ली में शाहीनबाग स्थित कार्यालय के पास गेस्ट हाउस का भी पता बताया है.

लखनऊः पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के मिलेट्री कमांडर अंसद बदरुद्दीन और बम बनाने के एक्सपर्ट फिरोज खान ने रिमांड के दौरान एसटीएफ को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. दोनों से पूछताछ में पीएफआई के दिल्ली में शाहीनबाग स्थित कार्यालय के पास गेस्ट हाउस का भी पता चला. जहां रऊफ शरीफ के साथ बैठकें होती थीं.

पीएफआई के गेस्टहाउस का पता चला

इसके बाद गुरुवार को एसटीएफ ने शाहीनबाग स्थित पीएफआई मुख्यालय पर तलाशी अभियान चलाया और कई अहम सुबूत एकत्र किए. मुख्यालय के पास स्थित गेस्टहाउस में भी छानबीन की गई. अंसद ने एसटीएफ को बताया कि वह गेस्टहाउस में पांच साल रह चुका है. देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रहने के दौरान वह दिल्ली पुलिस से बचने को केरल भाग जाता था.

एसटीएफ के सूत्रों का कहना है कि शाहीनबाग में पीएफआई का गेस्टहाउस बदरुद्दीन के लिए सेफ हाउस की तरह था. दिल्ली दंगे और सीएए विरोधी प्रदर्शन के बाद भी वह इस गेस्टहाउस में पनाह ले चुका है. इसके समीप ही सीएफआई का भी गेस्टहाउस है. जहां उसकी रऊफ शरीफ से कई बार मुलाकात भी हुई थी.

एसटीएफ कर रही मामले की छानबीन

आशंका जताई जा रही है कि हाथरस कांड के बाद मथुरा से जब पीएफआई के चार सदस्यों को दबोचा गया था तो रऊफ के इशारे पर बदरुद्दीन केरल से दिल्ली आया और पीएफआई के गेस्टहाउस में ठहरा था. रऊफ ने उसे किस मकसद से दिल्ली भेजा था, एसटीएफ इसकी गहनता से पड़ताल कर रही है. उसके साथ बम बनाने के एक्सपर्ट फिरोज को भी दिल्ली भेजा गया था. जिसकी वजह से एसटीएफ उनके मंसूबों के बारे में गंभीरता से छानबीन कर रही है.

ध्यान रहे कि अदालत ने बदरुद्दीन और फिरोज को दो दिन की कस्टडी रिमांड पर एसटीएफ की नोएडा यूनिट के सुपुर्द किया है. दोनों से यूपी में आतंकी वारदातों को अंजाम दिए जाने की साजिश रचने और सीएफआई महासचिव रऊफ शरीफ से संबंधों के बारे में पूछताछ की जा रही है. फिलहाल दोनों को मथुरा जेल में दाखिल कर दिया गया है. एसटीएफ जल्द दोनों को वापस लखनऊ जेल में ला सकती है.

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली के 12 वित्तपोषित कॉलेजों के फंड में अनियमितताओं की जांच के लिए मनीष सिसोदिया ने गठित की कमेटी

स्कैनिया के भारतीय पार्टनर SVLL को लेकर कांग्रेस ने किया बड़ा दावा, पीएम मोदी से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget