एक्सप्लोरर

नोएडा में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्राधिकरण टीम और किसानों में झड़प, पुलिस के लाठीचार्ज से बढ़ा तनाव

Noida News: जानकारी के मुताबिक, प्राधिकरण और पुलिस की टीम सोरखा गांव में खसरा संख्या 819, 834 और 835 से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. वहां मौजूद किसानों ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया.

नोएडा नोएडा प्राधिकरण की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई शुक्रवार को बड़े विवाद में बदल गई. सोरखा गांव में भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई प्राधिकरण की टीम और किसानों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने किसानों पर लाठियां चला दीं. मारपीट की यह पूरी घटना कैमरों में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

जानकारी के मुताबिक, प्राधिकरण और पुलिस की टीम सोरखा गांव में खसरा संख्या 819, 834 और 835 से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. वहां मौजूद किसानों ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया और मौके पर धरने पर बैठ गए. इसी बीच बहस इतनी बढ़ गई कि पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग करते हुए किसानों को खदेड़ दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई किसानों पर लाठियां बरसाई गईं, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया.

किसानों का आक्रोश

लाठीचार्ज की घटना से नाराज किसान बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर सेक्टर-113 थाने पहुंच गए. वहां उन्होंने थाने के गेट पर ही धरना शुरू कर दिया. किसानों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के पुलिसकर्मियों ने बिना वजह उन पर लाठियां चलाईं.
किसानों ने सुखवीर खलीफा के नेतृत्व में दो सिपाहियों जितेंद्र और रहिसुद्दीन  पर तत्काल कार्रवाई की मांग की. उन्होंने नोएडा डीसीपी यमुना प्रसाद को मौके पर बुलाने की मांग भी रखी.

मामला गरमाया, बातचीत जारी

धरने पर बैठे किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच देर शाम तक वार्ता चलती रही. किसान इस पर अड़े रहे कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका धरना खत्म नहीं होगा.

वीडियो वायरल होने से बढ़ा दबाव

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्राधिकरण पर दबाव बढ़ गया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी किसानों पर लाठियां बरसा रहे हैं.

किसानों लाठी से पिटते हुए कैमरो में कैद हो गये जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण के पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई है.

नोएडा पुलिस को साथ लेकर नोएडा प्राधिकरण की टीम सोरखा गांव में खसरा संख्या 819 , 834 ,835 पर से कब्जा हटाने के लिए पहुंची थी. वहां कुछ लोगों से कहासुनी होने के बाद प्राधिकरण के पुलिसकर्मियों ने लाठी चलाना शुरु कर दिया. जिससे नाराज होकर सुखवीर खलीफा के नेतृत्व में थाने के गेट पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया, किसान लाठी चलाने वाले दो सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की.

किसानों ने नोएडा डीसीपी युमना प्रसाद को मौके पर बुलाया, लाठी चलाने वाले सिपाहियों जितेंद और रहिसुद्दीन पर कार्रवाई की मांग की. किसान और पुलिस अधिकारियों मे बातचीत जारी है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर ढाए गए जुल्म...', अखिलेश यादव को ओपी राजभर ने याद दिलाईं कई बात
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर ढाए गए जुल्म...', अखिलेश यादव को ओपी राजभर ने याद दिलाईं कई बात

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget