एक्सप्लोरर

यूपी में बीते 12 घंटे में 82 नये कोरोना केस...आगरा के बाद कानपुर में हालात चिंताजनक...मरीजों का आंकड़ा 1955 हुआ

यूपी में कोरोना संक्रमण से हालात सुधरते नहीं दिखायी दे रहे हैं। यहां मरीजों का आकड़ा लगाार बढ़ रहा है। अभीतक आगरा में हालात खराब चल रहे थे। वहीं कानपुर में संक्रमण भयानक रूप लेता जा रहा है

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से हालात संभलते नजर नहीं आ रहे हैं। बीते 12 घंटे में 82 नये कोरोना पॉजिटिव के मरीज सामने आये हैं। इनमें सबसे अधिक 27 मरीज कानपुर से हैं। यूपी में कुल मरीजों की संख्या 1955 तक पहुंच गयी है। कुल 1955 में 335 डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। प्रदेश में अबतक 31 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1589 अब भी आइसोलेशन में भर्ती हैं। वहीं आगरा में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को सात नये मरीज आने से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 381 हो गयी। राज्य में आगरा पहले नंबर पर है वहीं कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद कानपुर दूसरे नंबर पर आ गया है। यहां मरीजों की संख्या 197 तक पहुंच गयी है।

इसके बाद राजधानी लखनऊ में 196 मरीज हैं। अन्य जिलों की बात करें तो जहां 100 से ज्यादा मरीज हैं...वे सहारनपुर 181, नोएडा 131, मुरादाबाद 101, फिरोजाबाद में 100 कोरोना पॉजिटिव अबतक मिले हैं।

सोमवार को केजीएमयू, लखनऊ ने 461 सैंपल्स की रिपोर्ट जारी की है, इसमें 6 पॉजिटिव केस सामने आये हैं। सभी लखनऊ में हैं। वहीं राज्य में आगरा के हालात भयावह हो गये हैं।

आगरा में अबतक 49 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में हॉटस्पॉट के दायरे को 800 मीटर से बढ़ाकर एक किमी किया गया है। लिहाजा आगरा में 77 हॉटस्पॉट घटकर अब 33 हो गये हैं। आगरा नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव आलोक कुमार शहर की हर गतिविधि की जानकारी मुख्यमंत्री को दे रहे हैं। जिले में अबतक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इस बीच आगरा से सटे फिरोजाबाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक मरीज जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को दिखा रहा है। पूरे वार्ड में न तो कोई नर्स या फिर डॉक्टर दिखायी नहीं दे रहा है। यही नहीं वीडियो में एक कोरोना पीड़ित लड़की है जिसकी हालत नाजुक है, लेकिन उसे देखने वाले कोई नहीं है।

कानपुर में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां एक महिला पत्रकार की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। महिला पत्रकार कानपुर से सटे उन्नाव के शुक्लागंज इलाके में रहती है। कानपुर से शुक्लागंज जानेवाले पुल को पुलिस ने पूरी तरह से बंद कर दिया है। शुक्लागंज के इस इलाके को हॉटस्पॉट बनाया गया है।

यूपी में कल के आंकड़े.. रविवार शाम तक 24 घंटे में 80 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आये थे। अबतक 66 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1873 तक पहुंची है। कुल मरीजों में 1052 तब्लीगी जमात या उनके संपर्क के हैं। 1873 कोरोना पॉजिटिव में 327 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। अबतक प्रदेश में 30 की मौत हो चुकी है। 1516 कोरोना पॉजिटिव अब भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

आगरा में सर्वाधिक 372 कोरोना पॉजिटिव...लखनऊ में 194, सहारनपुर में 181, कानपुर में 191, नोएडा में 117, मुरादाबाद में 101 कोरोना पॉजिटिव हैं। ये वो जिले हैं जहां 100 से अधिक मरीज हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget