एक्सप्लोरर

नोएडा मेट्रो में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब स्मार्ट कार्ड रिचार्ज होगा आसान

Noida Metro News: NMRC के प्रबंध निदेशक ने बताया कि यह सुविधा भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के अनुरूप है और इसका उद्देश्य मेट्रो यात्रियों को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवा देना है.

UP News: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और बड़ा कदम उठाया है. अब नोएडा मेट्रो की सभी टिकट वेंडिंग मशीनों (TVMs) और काउंटरों पर स्मार्ट कार्ड को UPI पेमेंट के ज़रिए रिचार्ज किया जा सकेगा. इससे अब यात्रियों को लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी और सफर पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट हो जाएगा.

NMRC ने नवंबर 2024 में अपने सभी 21 मेट्रो स्टेशनों पर QR कोड टिकट की सुविधा शुरू की थी, जो यात्रियों द्वारा खूब पसंद की गई. अब उसी दिशा में एक और डिजिटल पहल करते हुए NMRC ने यह नई सुविधा शुरू की है.

नई सुविधा की मुख्य बातें

यात्री अब अपने SBI को-ब्रांडेड नोएडा मेट्रो स्मार्ट कार्ड को UPI के ज़रिए TVMs और टिकट काउंटर पर आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं.
रिचार्ज की न्यूनतम राशि 100 रखी गई है और इसके बाद 100 के गुणांक में रिचार्ज किया जा सकता है.
प्रत्येक ट्रांजेक्शन में अधिकतम 2000 तक का रिचार्ज किया जा सकता है, जो कि RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार है.
यात्री चाहें तो मेट्रो स्टेशन की वेंडिंग मशीनों से अपने कार्ड का बैलेंस भी चेक कर सकते हैं.

NMRC के प्रबंध निदेशक लोकेश एम. ने बताया कि यह सुविधा भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के अनुरूप है और इसका उद्देश्य मेट्रो यात्रियों को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवा देना है.

यात्रियों के लिए क्यों जरूरी है ये सुविधा?

नोएडा मेट्रो, जिसे एक्वा लाइन के नाम से भी जाना जाता है, ग्रेटर नोएडा से नोएडा को जोड़ती है और इसमें रोज़ाना हजारों लोग सफर करते हैं. टिकट काउंटरों पर भीड़ और समय की कमी को देखते हुए NMRC लगातार टेक्नोलॉजी की मदद से सुविधाएं बेहतर कर रही है. QR टिकट और अब UPI से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज की सुविधा से डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को झंझटों से छुटकारा मिलेगा.

नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का संचालन जनवरी 2019 में शुरू हुआ था और यह सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन तक कुल 21 स्टेशनों पर फैली है. मेट्रो में यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करने वाले यात्री अधिक होते हैं, और यह सुविधा उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी. साथ ही, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यह एक सराहनीय कदम है. NMRC का यह नया कदम ना सिर्फ टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग है, बल्कि यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में एक ठोस पहल भी है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget