एक्सप्लोरर

हरिद्वार दौरे पर पहुंचे नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मां गंगा का लिया आशीर्वाद 

उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने हरिद्वार दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पहुंच मां गंगा की पूजा अर्चना की और मां गंगा का आशीर्वाद लिया.

हरिद्वारः उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने हरिद्वार दौरे पर रहे. हरिद्वार पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पहुंच तीर्थ पुरोहित की मौजूदगी में पूरे विधि विधान के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की और मां गंगा का आशीर्वाद लिया. इस दौरान श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, बीजेपी के कद्दावर नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

हर की पौड़ी पर की मां गंगा की पूजा अर्चना

वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बात करें तो मौके पर एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई, जिलाधिकारी हरिद्वार सी रविशंकर के साथ तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे. हर की पौड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संतों से मुलाकात की जिसके बाद मुख्यमंत्री जगजीतपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया और सभी से शिष्टाचार भेंट भी की.

मां गंगा का आशीर्वाद लेने आयाः धामी

अपने हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान कहा कि 'मां गंगा हमारी मोक्षदायनी जीवनदायिनी है और हम जब भी अच्छे कार्य के लिए निकलते हैं, अच्छे कार्य का संकल्प करते हैं, तो हमेशा मां गंगा का स्मरण करते हैं. मुझे भी मेरी पार्टी ने उत्तराखंड की जनता की सेवा करने के लिए जो मुख्य सेवक का कार्यभार दिया है, उसके बाद मेरे मन में आया कि मैं सबसे पहले हरिद्वार पहुंच कर मां गंगा की पूजा अर्चना करूं और जो हमारे महात्मा साधु-संत हैं उनकी पूजा कर उनका अभिननद करके अपनी यात्रा को आगे गतिमान करें. इसलिए मैं मां गंगा के तट पर आया हूं.'

गुणवत्ता पूर्ण सेवा करेंगेंः धामी

कम समय के लिए उत्तराखंड की कुर्सी मिलने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि 'बार-बार यह बात सामने आती है कि कम समय रह गया है, ज्यादा समय रह गया है, मगर कार्य करने के लिए एक दिन ही काफी होता है. जितना भी समय रह गया है उसमें हम राज्य की जनता को गुणवत्ता पूर्ण सेवा करेंगें.'

बता दें कि उत्तराखंड में बनाए गए देवस्थान बोर्ड को पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने खारिज कर दिया था. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि जो पूर्व मुख्यमंत्री का इस मामले में मत था वहीं मत इस मामले में मेरा भी है, कोई भी राज्य में इस मामले में प्रभावित नहीं होगा यह हमारा मत है.

कांवड़ मेले के आयोजन पर जल्द होगा निर्णयः धामी

वहीं कांवड़ मेले के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री का कहना है कि कांवड़ मेले को लेकर कल एक बैठक बुलाई गई है. बैठक के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा, हमारी कोशिश है कि हमारे श्रद्धालुओं को निराश ना होना पड़े. यह मामला उत्तर प्रदेश और हमारे बीच का है, दो बार मेरी वार्ता योगी आदित्यनाथ से हो चुकी है जल्द ही इसको लेकर निर्णय लिया जाएगा.'

 

इसे भी पढ़ेंः
PM Modi Cabinet Expansion: रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रमेश पोखरियाल समेत 12 मंत्रियों की हुई छुट्टी

मोदी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन सात महिला नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget