एक्सप्लोरर

Coronavirus चीन में कोरोना वायरस ने फिर दस्तक दी...63 नये पॉजिटिव केस के बाद मचा हड़कंप

चीन के कोरोना वायरस पर काबू पाने के दावे को उस वक्त झटका लगा जब 60 से ज्यादा नये मामले सामने आये। इन मामलों से चीन सकते में है

नई दिल्ली,। विश्वभर में कोरोना वायरस मानव जाति पर सबसे बड़ा संकट बनकर उभरा है। चीन के वुहान से निकलकर दुनिया भर में यह महामारी लाखों लोगों की जान ले चुकी है। चीन में इस वायरस ने फिर से दस्तक दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक देश में 63 नये मामले सामने आये हैं। इनमें दो स्थानीय मरीज हैं और 61 ऐसे हैं जो विदेश यात्रा से लौटे हैं। इन मामलों ने चीन की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में चीन ने दावा किया था कि उनके देश ने अब इस बीमारी पर नियंत्रण पा लिया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि चीन में बुधवार को दो महीने से अधिक समय के बाद लॉक डाउन हटाया गया था लेकिन नये पॉजिटिव केस आने से हमारी फिक्र बढ़ गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में दो लोगों की मौत के साथ मौत का आंकड़ा 3,335 हो गया है। वहीं, कुल कोरोना संक्रमण के मामले 81,865 तक पहुंच चुके हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने जानकारी देते हुये बताया कि उसे बुधवार को 63 नए कोरोना वायरस मामलों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली, जिनमें से 61 आयातित हैं।

आपको बता दे कि चीन में कुछ समय पहले तक नए मामले आने बंद हो गए थे। लगातार तीन दिन तक तो कोई भी घरेलू मरीज नहीं मिला था। लेकिन देश में एक बार फिर से नए मामले आने शुरू हो गए हैं। 63 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद अब चीन में फिर से सामने आए मामलों की संख्या 1,104 हो गयी है।

दवा खोजने में चीन और अमेरिका में होड़ कोरोना वायरस से बचने के लिए दुनिया में जितने भी रिसर्च और क्लिनिकल शोध चल रहे हैं उनमें सबसे ज्यादा 60 शोध और प्रयोगों के साथ चीन सबसे अव्वल है। ब्रिटेन की एक कंपनी ने अपने सर्वे में बताया कि इस वक्त दुनिया के 39 देशों में कोरोना की दवा ढूंढने और इसको लेकर होने वाले रिसर्च की संख्या करीब तीन सौ है जिसमें अकेले चीन में 60 शोध हो रहे हैं जबकि अमेरिका 49 शोध और अध्ययन करने वाला दूसरे नंबर का देश है।

गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 15 लाख के पार पहुंच गया है। अब तक कुल 1,500,830 लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, कोविड-19 से संक्रमित होकर मारे जाने वाले लोगों का आंकड़ा 87,706 पहुंच गया है। सबसे ज्‍यादा मामले अमेरिका (423,135 ) में सामने आए हैं। इसके बाद स्‍पेन(146,690) और इटली (139,422) है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget