एक्सप्लोरर

ट्रैकिंग के दौरान विदेशी पर्यटक घायल हुआ, पुलिस-एनडीआरएफ की टीम ने बचाया

केदारनाथ ट्रैकिंग मार्ग पर एक विदेशी पर्यटक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसने पुलिस से सहायता मांगी। मौके पर एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर उसकी जान बचाई

रुद्रप्रयाग, एबीपी गंगा। केदारनाथ पैदल मार्ग पर ट्रैकिंग के दौरान घायल हुए विदेशी पर्यटक को पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम ने बचा लिया। मंगलवार को विदेशी पर्यटक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय लाया गया, जिसके बाद उसे देहरादून के लिए रवाना किया गया। विदेशी पर्यटक के पास केदारनाथ पैदल ट्रैक पर जाने की कोई परमीशन नहीं थी। ऐसे में पुलिस प्रशासन पर सवालियां निशान भी खड़े हो गए हैं।

आपको बता दें कि बीते रविवार की दोपहर जर्मनी निवासी स्नाइडर मारो उम्र 22 वर्ष सोनप्रयाग से केदारनाथ पैदल ट्रैकिंग के लिये निकला। देर रात को वह केदारनाथ धाम से पहले लिनचोली में रास्ता भटक गया और यहां पर बर्फ में फिसलने के कारण उसे गंभीर चोटे भी आ गईं। यहां पर काम कर रहे एक मजदूर से विदेशी पर्यटक ने मदद ली और उसके फोन से 112 हेल्पलाइन पर कॉल की। मजदूर किसी तरह घायल पर्यटक को छानी कैंप में ले आए। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सोमवार सुबह एसडीआरएफ एवं पुलिस की टीम गठित की। रेस्क्यू टीम उपकरणों के साथ सोमवार दोपहर दो बजे तक छानी कैंप पहुंची और विदेशी पर्यटक का हाल चाल जाना।

पर्यटक ने बताया कि वह किसी से जानकारी लेकर केदारनाथ पैदल मार्ग पर ट्रैकिंग कर रहा था। उसे यह जानकारी नहीं थी कि मार्ग में इतनी ज्यादा बर्फ होगी। ट्रैकिंग के समय वह बर्फ में फिसलकर गिर गया, जिस कारण उसे गंभीर चोटें आ गई। मजदूर किसी तरह उसे छानी कैंप लाए। विदेशी पर्यटक ने बताया कि उसका बैग मोबाइल फोन कई खो गया है। बैग में उसका पासपोर्ट भी था। इसके बाद विदेशी पर्यटक को स्ट्रेचर के जरिये देर रात गौरीकुंड लाया गया। गौरीकुंड से मंगलवार सुबह विदेशी पर्यटक स्नाइडर मारो को पुलिस जवान पुलिस अधीक्षक कार्यालय लाए। पुलिस अधीक्षक ने विदेशी पर्यटक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह किसी स्थानीय निवासी के बताने पर केदारनाथ पैदल ट्रैक पर गया था। उसने कोई परमीशन नहीं ली है। बिना परमीशन के ही वह केदारनाथ पैदल मार्ग पर ट्रैकिंग कर रहा था। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विदेशी पर्यटक के खोये हुए सामान की गुमशुदगी दर्ज की गई है, जबकि पासपोर्ट खोने पर जर्मन दूतावास को सूचना दी गई है। वैधानिक कार्यवाही के बाद पर्यटक को देहरादून के लिए रवाना किया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget