एक्सप्लोरर

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने एनसीपी के लिए छोड़ी बुलंदशहर की अनूपशहर सीट, जानें- किसे मिला टिकट

UP Election 2022:  समाजवादी पार्टी ने बुलंदशहर की अनूपशहर सीट को एनसीपी के लिए छोड़ दिया है. इस सीट पर एनसीपी के केके शर्मा उम्मीदवार होंगे.

UP Election 2022:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे अखिलेश यादव सियासी समीकरण साधने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. अखिलेश ने बुलंदशहर की अनूपशहर सीट को एनसीपी के लिए छोड़ दिया है. इस सीट पर एनसीपी और सपा के संयुक्त उम्मीदवार केके शर्मा होंगे. समाजवादी पार्टी की ओर से एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी गई 

एनसीपी के लिए छोड़ी अनूपशहर सीट 

एनसीपी यूपी प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने बुधवार को एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की. इस मुलाकात में यूपी के चुनावों को लेकर चर्चा की गई और दोनों पार्टियों ने मिलकर तय किया कि इस अनूपशहर सीट पर संयुक्त उम्मीदवार को उतारा जाएगा. एसपी इस सीट को एनसीपी के लिए छोड़ रही है. एनसीपी के नेता केके शर्मा सपा-एनसपी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार होंगे. इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि बाइस में बदलाव होगा.  

सहयोगी दलों के साथ भी अखिलेश की बैठक

इससे पहले अखिलेश यादव ने अपने तमाम सहयोगी दलों के साथ मिलकर भी एक बैठक की थी, जिसमें चुनाव को लेकर आगे रणनीति और चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई थी. अखिलेश ने अपने सभी सहयोगियों से लोगों से जुड़ने के लिए भी कहा है, इसके साथ ही उन्होंने नेताओं को किसी भी संवेदनशील मुद्दे बयानबाजी करने से बचने की सलाह दी है और अपने घोषणापत्र को लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा है. 

जल्द जारी कर सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट

सहयोगी दलों के साथ अखिलेश यादव की इस बैठक में, ओपी राजभर, केशव देव मौर्य, कृष्णा पटेल, संजय चौहान के अलावा आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष मसूद भी शामिल हुए थे. सभी सहयोगियों के साथ सीटों को लेकर सहमति बन चुकी हैं. पार्टी आज शाम या गुरुवार तक उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है.   

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: बीजेपी के बाद अब सपा को लग सकता है झटका, तीन बार के इस विधायक के पार्टी छोड़ने की चर्चा

Uttarakhand Election 2022: विधायकी का टिकट चाहते हैं तो जान लें ये खबर, यहां वोटिंग से पहले भी हो रही है एक वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget