एक्सप्लोरर
चांद पर चंद्रयान-2 के उतरने का इसरो से सीधा प्रसारण करेगा नेशनल जियोग्राफिक नेटवर्क
भारत के चंद्रयान 2 मिशन को लेकर अब भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में इसे लेकर उत्सुकता है। चंद्रमा के बारे में और जानकारी जुटाने को लेकर यह एतिहासिक घटना महत्वपूर्ण है। विज्ञान और तकनीक से जुड़े कार्यक्रमों को प्रसारित करनेवाला अन्तर्राष्ट्रीय चैनल नेशनल जियोग्राफिक चंद्रयान के उतरने का सीधा प्रसारण करेगा।

नयी दिल्ली, एजेंसी। भारत के दूसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ के चांद पर उतरने की ऐतिहासिक घटना का नेशनल जियोग्राफिक नेटवर्क इसरो परिसर से सीधा प्रसारण करेगा। चंद्रयान के लैंडर ‘विक्रम’ के आगामी सात सितंबर को चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने की उम्मीद है। लैंडर के उतरने के बाद इसके अंदर से ‘प्रज्ञान’ नाम का रोवर बाहर निकलेगा जो कृत्रिम बुद्धिमता से संचालित छह पहिया वाहन है।
भारत ने सोमवार को ‘चंद्रयान-2’ का सफल प्रक्षेपण किया था जो अपने साथ एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर लेकर गया है। नेशनल जियोग्राफिक नेटवर्क ने बुधवार को एक बयान में कहा कि ‘चंद्रयान-2’ के चांद पर उतरने की ऐतिहासिक और रोमांचकारी घटना का सीधा प्रसारण किया जाएगा। यह सीधा प्रसारण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के कमांड सेंटर से किया जाएगा।
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
Source: IOCL























