एक्सप्लोरर

हाथरस की घटना पर नारायण साकार हरि बोले, 'होनी को कौन टाल सकता है'

Narayan Sakar Hari: यूपी के हाथरस में सिकंदराराऊ के गांव फुलरई में 2 जुलाई को सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी. इसमें 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी.

हाथरस की घटना पर नारायण हरि सरकार ने कहा कि वो बहुत अवसाद में हैं. उन्होंने ये भी कहा कि होनी को कौन टाल सकता है. उन्होंने कहा, "हम 2 जुलाई की घटना के बाद से बहुत ही अवसाद से ग्रसित हैं. लेकिन होनी को कौन टाल सकता है.जो आया है उसे एक दिन जाना ही है. भले कोई आगे पीछे हो." बता दें कि हाथरस में एक सत्संग के दौरान 2 जुलाई को मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी.

नारायण साकार हरि ने आगे कहा, "हमने अपने वकील डॉ एपी सिंह के माध्यम से कमेटी के महापुरुषों से भी ये विनती की थी कि दिवंगत आत्माओं के परिजनों और इलाजरत घायलों के साथ जीवन पर्यंत तन मन धन से खड़े रहने बात कही. जिसे सभी ने माना. हम उन्हें धन्यवाद प्रेषित करते हैं. अभी हम चिकित्सकों के परामर्श अनुसार स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनी निजी प्रवास बहादुर नगर में हूं." 

इससे पहले नारायण साकार हरि के वकील एपी सिंह ने कहा, "नारायण साकार हरि आज यहां बहादुर नगर में हैं. वो यहां 2013 में आए थे. उसके बाद 2023 में एक दिन के लिए आए थे. 2023 में आकर उन्होंने यहां के लोगों को सबकुछ सौंप दिया. सबकी इच्छा थी इसलिए वो यहां फिर आए हैं. यहां वो स्वास्थ लाभ भी लेंगे. नारायण साकार हरि चाहते हैं कि किसी के अभिभावक के चले जाने से अगर उनकी बहन बेटी पढ़ रही है तो उसकी शिक्षा अधूरी न रहे. अगर किसी का विवाह होना है तो विवाह में कोई कमी न रहे." 

इसके साथ ही एपी सिंह ने कहा, "नारायण साकार हरि के स्वास्थ लाभ के दौरान उनके श्रद्धालुओं का यहां पर आना वर्जित है. हम चाहते हैं कि किसी भी तरह से यहां पर शासन और प्रशासन को परेशानी न हो. हम देशभर के श्रद्धालुओं से अपील करते हैं कि वो यहां आने का कष्ट न करें. यहां दर्शन का कोई प्रावधान नहीं है." 

सुवेंदु अधिकारी के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- 'बीजेपी दो खेमों में बट गई है, कोई वीडियो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह
'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना
'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना
किशनी में सपा का मजबूत किला, BJP के लिए मुश्किल क्यों है यहां जीत की राह?
किशनी में सपा का मजबूत किला, BJP के लिए मुश्किल क्यों है यहां जीत की राह?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget