एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में कमीशन के आरोप पर अब मायावती भी बोलीं, कांग्रेस को घेरा, BJP पर भी साधा निशाना

Mayawati News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी-कांग्रेस पर हमला किया है. उन्होंने दावा कि जल्द ही बसपा मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों को एलान करेगी.

Mayawati News: मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमिशनखोरी को लेकर बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) में मचे घमासान के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की नेता मायावती (Mayawati) का बड़ा बयान सामने आया है. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी हो या कांग्रेस इस तरह के मुद्दे उठाकर महंगाई, गरीबी, अत्याचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना चाहती हैं. मायावती ने कहा कि भ्रष्टाचार सिर्फ मध्यप्रदेश में ही नहीं बल्कि कांग्रेस शासित राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी है. इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि जल्द ही उनकी पार्टी यहां अपने उम्मीदवारों के नाम का भी एलान कर देगी. 

दरअसल कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक चिट्ठी का हवाला देते हुए शिवराज सिंह सरकार पर 50 फीसदी कमिशन का आरोप लगाया था, जिसके बाद राज्य के 41 जिलों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई और इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां आमने-सामने आ गई है जिस पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा, 'मध्यप्रदेश सरकार में 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप, मुकदमों आदि की राजनीति से कमरतोड़ महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, शोषण-अत्याचार आदि जनहित से जुड़े ज्वलन्त मुद्दों का चुनाव के समय पीछे छूट जाना कितना उचित? ऐसा क्यों?'

बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया एलान

बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा, 'भाजपा-शासित मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि कांग्रेस के राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार अहम मुद्दा, किन्तु इनकी जनविरोधी नीतियों व विकास के हवा-हवाई दावों के कारण सर्वसमाज के गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिला असुरक्षा आदि का त्रस्त जीवन इन तीनों राज्यों में असली चुनावी मुद्दे हैं.' उन्होंने कहा, 'बीएसपी इन तीनों राज्यों में भाजपा व कांग्रेस सरकारों के खिलाफ जनहित व जनकल्याण के खास मुद्दों को लेकर अकेले अपने बूते पर विधानसभा का यह चुनाव लड़ रही है जिसके लिए उम्मीदवारों के नाम भी स्थानीय स्तर पर घोषित किए जा रहे हैं. पार्टी को भरोसा है कि वह अच्छा रिजल्ट हासिल करेंगी'

मायावती ने पहले ही एलान किया है कि वो कांग्रेस या बीजेपी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और तीनों राज्यों में अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी. वहीं पिछले दिनों भोपाल में प्रदर्शन के दौरान बसपा सुप्रीमो के भतीजे आकाश आनंद ने कहा था चुनाव के बाद उनकी पार्टी, सरकार में शामिल होकर अपने समाज की लड़ाई लड़ेगी. 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी बीजेपी में होगी बड़ी टूट! जयंत चौधरी के करीबी नेता का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget